---Advertisement---

UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च, 2026 को राज्य भर के 75 जिलों में बने एग्जाम सेंटर्स पर होगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 11, 2026 2:28 अपराह्न

UP Police SI Admit Card 2026
Follow Us
---Advertisement---

UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस वैकेंसी के लिए अप्लाई किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च, 2026 को राज्य भर के 75 जिलों में बने एग्जाम सेंटर्स पर होगी। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने इस बारे में पहले ही जानकारी शेयर कर दी है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कुल 4543 पद भरे जाएंगे। जिनमें अलग-अलग पद शामिल हैं।

यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026: कैसे डाउनलोड करें?

आपको बता दें कि यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 जारी करने से पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की थी। इस स्लिप में अभ्यर्थियों को उन शहरों की जानकारी दी गई थी जहाँ एग्जाम होगा, साथ ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की तारीख भी बताई गई थी। हालाँकि, भर्ती बोर्ड ने अब इस वैकेंसी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हें डाउनलोड करने के लिए, अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां जाने के बाद, कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित संबंधित अधिसूचना को अवश्य पढ़ें। नवीनतम अपडेट के लिए यहां अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

UP Police SI Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर ”यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी अपना अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें और प्रिंट लेकर रख लें।

 

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Ghaziabad News

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026