---Advertisement---

UPSC Civil Services Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम हुआ घोषित, लड़कियों ने नंबर 1 और 2 पर लहराया परचम, जानें कौन है Harshita Goyal

UPSC Civil Services Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में लड़कियों ने नंबर 1 और 2 पर परचम लहराया है। जानें कौन हैं Harshita Goyal।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 22, 2025 2:55 अपराह्न | Updated: अप्रैल 22, 2025 3:31 अपराह्न

UPSC Civil Services Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

UPSC Civil Services Result 2024: देश की सबसे कठिन परीक्षा माने जाने वाली यूपीएससी यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की 2024 की फाइनल परीक्षा का नतीजा घोषित हो गया है। मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 आने के बाद Harshita Goyal की काफी चर्चा हो रही है। Harshita Goyal ने ऑल इंडिया रैंक में नंबर 2 का स्थान हासिल किया है। वहीं, यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 में Shakti Dubey ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। ऐसे में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने कब्जा जमाया है। इसे लड़कियों के लिए एक प्रेरणा माना जा रहा है।

UPSC Civil Services Result 2024 जानने के लिए वेबसाइट पर करें चेकइन

अगर आपने यूपीएससी सिविल सेवा दी थी, तो आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर अपना नतीजा जान सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 जानने के लिए छात्रों को मांगी गई जानकारी को सबमिट करना होगा। वहीं, जिन उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए चुना गया होगा, उनके नाम के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सूची का विवरण दिया गया होगा। बता दें कि हर साल लाखों छात्र यूपीएससी सिविल परीक्षा में शामिल होते हैं। मगर इनमें से कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य ग्रुप ए और बी केंद्रीय सर्विस जैसे पदों के लिए एंट्री गेट का काम करती है।

यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 में Harshita Goyal ने मचाई धूम

इंटरनेट पर यूपीएससी सिविल परीक्षा का रिजल्ट सामने आने के बाद हर कोई Shakti Dubey की बात कर रहा है। मगर बता दें कि UPSC Civil Services Result 2024 में दूसरे नंबर पर भी लड़की ने ही बाजी मारी है। Harshita Goyal ऑल इंडिया टॉपर बनने से चूक गई। मगर आपको बता दें कि हरियाणा की लड़की ने यूपीएससी सिविल परीक्षा में परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वर्तमान में Harshita Goyal गुजरात के वडोदरा में रहती हैं। मीडिया में चल रही खबरों को मुताबिक, Harshita Goyal फिलहाल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Metropolitan Education

फ़रवरी 28, 2026

NCERT Book Row

फ़रवरी 26, 2026

Delhi University

फ़रवरी 25, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 24, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 21, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 20, 2026