---Advertisement---

लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म! UPSC Prelims Result 2025 में पास हुए अभ्यर्थियों के खिले चेहरे; मेन्स के लिए ऐसे करें अप्लाई; जानें सबकुछ

UPSC Prelims Result 2025: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी बोर्ड ने प्रीलिम्स के नतीजे जारी किए गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 1:57 अपराह्न

UPSC Prelims Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

UPSC Prelims Result 2025: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी के प्रीलिम्स 2025 के नतीजे जारी हो चुके है, मालूम हो कि लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और केवल 14161 छात्र ही पास हुए है। हालांकि पास हुए अभ्यर्थियों को अभी कई पड़ावों से गुजरना होगा, जिसमे मेन्स और इंटरव्यू, जिसके बाद रैंक तैयार की जाती है। बताते चले कि इस UPSC Prelims 2025 Result का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चलिए आपको बताते है कि पास हुए उम्मीदवार मेन्स के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

UPSC Prelims Result 2025 में पास हुए अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

गौरतलब है कि देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी बोर्ड द्वारा UPSC Prelims 2025 Result जारी हो चुका है। रिपोर्टस के मुतााबिक इस एग्जाम में करीब 10 लाख के आसपास अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया और केवल 14161 छात्र ही पास हो सके। इस एग्जाम का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी परीक्षा कितनी कठिन होगी, कि लाखों में से केवल कुछ हजार अभ्यर्थी ही इस एग्जाम में पास हुए है। गौरतलब है कि यूपीएससी को लेकर युवाओं के बीच एक अलग क्रेज देखने को मिलता है, क्योंकि इस नौकर में इज्जत, पैसा और पावर तीनों ही चीज है।

प्रीलिम्स 2025 में पास हुए उम्मीदवार मेन्स के लिए ऐसे करें अप्लाई

प्रीलिम्स में पास हुए उम्मीदवारों को 16 से 25 जून के बीच विस्तृत आवेदन पत्र (DAF-I) पूरा करना होगा, जिसमें 200 रुपये का भुगतान (महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए छूट) शामिल है, और अतिरिक्त विवरण जैसे लेखक का अनुरोध, सहायक उपकरण, बड़े फ़ॉन्ट वाले प्रश्न पत्र या नाम-परिवर्तन राजपत्र अधिसूचनाएं जमा करनी होंगी। माना जा रहा है कि मेन्स की परीक्षा अगस्त के महीने में हो सकती है। यानि ये 14161 उम्मीदवार ही मेन्स की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मेन्स में पास उम्मीदवार इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे, और फिर रैंक तैयार की जाएगी।

UPSC Prelims Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर रिजल्ट लिखा हुआ आएगा, उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसे बाद “Civil Services (UPSC Prelims Result 2025)” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट को पीडीएफ फाइल में जारी किया जाएगा। जिसके बाद आप उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते है।

यूपीएससी एग्जाम को क्लियर करने के बाद जिला अधिकारी, आईपीएस, आईआरएस समेत कई पदों पर नियुक्त होती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now