West Bengal 12th Result 2026: दस्तावेजों के साथ तैयार रहें छात्र, रिजल्ट आते ही न करें यह गलती; स्कोर देखने के लिए अपनाएं ये तरीके

West Bengal 12th Result 2026: पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 वीरवार को जारी हो सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहना चाहिए।

West Bengal 12th Result 2026

Photo Credit: Google

West Bengal 12th Result 2026: मई का महीना, मतलब परीक्षाओं का परिणाम का महीना भी कह सकते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में धीरे-धीरे बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का इंतजार भी जल्द ही समाप्त हो सकता है। कई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरवार को पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी किया जा सकता है। ऐसे में एग्जाम देने वाले छात्रों को अपना रोल नंबर समेत सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रखना चाहिए। ताकि परिणाम के टाइम पर किसी तरह की जल्दबाजी न हो।

पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से करें चेक

अक्सर छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल का ही इस्तेमाल करते हैं। मगर यही सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे साइट स्लो या सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में स्टूडेंट फंस जाते हैं। ऐसे में आप डिजिलॉकर के जरिए अपना स्कोर जांच सकते हैं।

पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे देखें

उधर, कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डब्ल्यूबीसीएचएसई यानी पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद वीरवार को 12वीं क्लास का परिणाम जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहना चाहिए।

Exit mobile version