---Advertisement---

West Bengal 12th Result 2026: दस्तावेजों के साथ तैयार रहें छात्र, रिजल्ट आते ही न करें यह गलती; स्कोर देखने के लिए अपनाएं ये तरीके

West Bengal 12th Result 2026: पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 वीरवार को जारी हो सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2026 11:25 पूर्वाह्न

West Bengal 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

West Bengal 12th Result 2026: मई का महीना, मतलब परीक्षाओं का परिणाम का महीना भी कह सकते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में धीरे-धीरे बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का इंतजार भी जल्द ही समाप्त हो सकता है। कई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरवार को पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी किया जा सकता है। ऐसे में एग्जाम देने वाले छात्रों को अपना रोल नंबर समेत सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रखना चाहिए। ताकि परिणाम के टाइम पर किसी तरह की जल्दबाजी न हो।

पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से करें चेक

अक्सर छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल का ही इस्तेमाल करते हैं। मगर यही सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे साइट स्लो या सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में स्टूडेंट फंस जाते हैं। ऐसे में आप डिजिलॉकर के जरिए अपना स्कोर जांच सकते हैं।

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करें।
  • अगर आप नए यूजर्स हैं, तो आधार कार्ड के जरिए अपना पंजीकरण करिए।
  • लॉगिन करने के बाद, “Issued Documents” सेक्शन खोलें।
  • इसके बाद शिक्षा या बोर्ड से संबंधित प्रमाणपत्रों के लिए विकल्प चुनें।
  • सूची में से ‘पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद’ चुनें।
  • फिर अपना रोल नंबर समेत अन्य जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परीक्षा का परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा। आप उसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे देखें

  • वहीं, आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परिणाम जांचने के लिए स्टूडेंट्स को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर, “WB HS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें।
  • इसके बाद रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। आप उसे सेव कर सकते हैं।

उधर, कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डब्ल्यूबीसीएचएसई यानी पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद वीरवार को 12वीं क्लास का परिणाम जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026