Neet Paper Leak: लाखो स्टूडेंट जिन्होंने अपने परिवार के सपने को पूरा करने के लिए सालों तैयारी करने के बाद नीट यूजी 2026 एग्जाम में बैठे थे। जहां निश्चित तौर पर कुछ विद्यार्थियों का परीक्षा उनके मन मुताबिक नहीं हुआ होगा लेकिन कई छात्र ऐसे रहे होंगे कि शायद वो पास हो जाए और उन्हें अपना मनपसंद कॉलेज मिल जाए। इस सब के बीच नीट पेपर लीक की वजह से इसे कैंसल कर दिया गया। इसके बाद ना सिर्फ टीचर्स बल्कि छात्रों का भी रोष भी देखा जा रहा है जहां खान सर ने डायपर से तुलना करते हुए तंज किया है तो स्टूडेंट भी अपना रोष व्यक्त करते हुए नजर आए हैं।
Neet Paper Leak पर क्या बोले खान सर
नीट पेपर लीक को लेकर बात करते हुए खान सर ने सरकार से तीखा सवाल किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 10 रुपये के डायपर लीक नहीं होते हैं लेकिन पेपर लीक हो जा रहा है। उन्होंने कहा एनडीए के लिए सिर्फ यह एक पेपर लीक था लेकिन किसी के लिए यह पूरी जिंदगी है वे यह तकलीफ नहीं समझ सकते हैं। एसी में रहने वाले लोग नहीं समझ सकते कि किसी के घर में कितनी दिक्कत है। उन्होंने कहा जब भी पेपर लीक होता है अगली परीक्षा में बच्चों की जान निकल जाती है। एजेंसी दुश्मनी करके पेपर बनती है उसके बाद जो भी पेपर बनता है वह इतना कठिन होता है कि उसे देखकर बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं।
बच्चों ने दिखाई एग्जाम कैंसल को लेकर नाराजगी
वहीं इसे लेकर बच्चों का भी गुस्सा देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफार्म से वीडियो शेयर किया जा रहा है। जहां बच्चे इसे लेकर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर उन्हें कब तक यह कहना पड़ेगा क्योंकि अब यह मजाक बन चुका है। एक स्टूडेंट का कहना है सुबह उठी तो बहुत खुश थी लेकिन ऐसी न्यूज़ सुना तो बहुत शॉकिंग था मेरे लिए और यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है तो एक ने कहा लोगों के रिजल्ट अच्छे होते तो बताते हैं कि हमने कितने 25 से 30 बुक्स की प्रैक्टिस की है अब फिर से प्रेक्टिस करना काफी मुश्किल है।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि करीब 22 लाख स्टूडेंट्स ने नीट की परीक्षा दी थी जिन्हें एक बार फिर एग्जाम देना पड़ेगा। वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर चौतरफा विरोध देखना पड़ रहा है।






