---Advertisement---

इस राज्य में Women’s Day के मौके पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मिलेगी फ्री एंट्री, ऐसे उठाएं लाभ

आज के दिन पुरे देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए राजस्थान में महिलाओं को निः शुल्क बस सेवा दी जा रही है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 8, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

International Women’s Day 2023: आज के दिन पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन महिलाओं को समर्पित होता है। वहीं इस खास दिन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार के विषय में बताना होता है। बता दें, महिला दिवस के उपलक्ष्य पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं को खुशखबरी दी है। राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए महिला दिवस के दिन एक रुपए का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा। जी हां, अब सभी महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस बात की मंजूरी स्वयं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दी है। ये सुविधाएं महिलाओं को राजस्थान के रोडवेज बसों में मिलेगी। इसके लिए बजट भी तय किया गया है। आपको बता दें, इस योजना का लाभ करीब 8.50 लाख महिलाओं को मिल सकेगा।

आपको बता दें, इस योजना के लाभ के तहत महिलाओं को एसी, वॉल्वो और रोडवेज की सभी बसों में निः शुल्क सफर करने का मौका मिलने वाला है। इसके अलावा इस योजना को सफल बनाने के लिए लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार भी अनुमानित किया गया है। ये प्रस्ताव हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रखी जाती है। वहीं इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री के द्वारा दी जाती है।

Also Read: पहाड़ों पर जानें के लिए Royal Enfield Hunter और TVS Ronin में से कौन सी बाइक है बेस्ट, एक मिनट में जानें दोनों की खासियतें

1 अप्रैल से बसों में लगेगा आधा किराया

अब महिलाओं को राजस्थान में 1 अप्रैल से बसों में सिर्फ आधा यानी 50 प्रतिशत किराया ही लगेगा। इसकी जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर के माध्यम से दी है। इसमें महिलाएं राजस्थान के रोडवेज की सभी साधारण बसों में 50 प्रतिशत छूट के साथ सफर कर सकेंगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया कि “राजस्थान रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा। महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए की छूट सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।”

बैंगलोर में भी मिल रही महिलाओं को निः शुल्क बस सेवा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बैंगलोर में महिलाओं को निः शुल्क बस यात्रा का अवसर दिया जा रहा है। सभी महिलाएं एवं बालिकाएं महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम के अंतर्गत आने वाली सभी बसों में मुफ्त में सफर करेंगी। इस दिन को खास बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP Board Class 10th 12th Result 2026

अप्रैल 23, 2026

Karnataka SSLC Result 2026

अप्रैल 23, 2026

Delhi-Rape-Murder-Case

अप्रैल 23, 2026

कल का मौसम 23 April 2026

अप्रैल 22, 2026

Heatwave Alert 23 April 2026

अप्रैल 22, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026