---Advertisement---

Bhooth Bangla डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साउथ की वाहवाही कर बॉलीवुड की क्यों की आलोचना, कहा ‘मुझे नफरत है…’

Bhooth Bangla: प्रियदर्शन ने बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा में है और इस दौरान साउथ इंडस्ट्री की तरफदारी करते हुए नजर आए। अक्षय कुमार के डायरेक्टर ने ऐसा क्या कहा जो लोगों को हैरान कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2026 2:38 अपराह्न

Bhooth Bangla
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लोगों को किस कदर पसंद है यह बताने की जरूरत नहीं है तभी तो दोनों एक के बाद एक फिल्मों से लोगों के बीच धमाका कर चुके है। बहुत जल्द भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। वहीं इस सबके बीच डायरेक्टर ने साउथ इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए क्यों बॉलीवुड पर अपना निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने किसी एक चीज का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इससे नफरत है। आइए जानते हैं आखिर भूत बंगला डायरेक्टर प्रियदर्शन को किसी एक चीज से नाराजगी है और इस बारे में उन्होंने सरेआम क्या कहा है।

भूत बंगला डायरेक्टर ने बॉलीवुड को लेकर क्या कहा

प्रियदर्शन ने कहा, “मैं आपको बताता हूं, मुझे इससे नफ़रत है। बॉलीवुड में यह सबसे बुरी चीज़ हो रही है। जहां चार एक्टर होते हैं, उनके साथ 40-60 लोग भी होते हैं, इसलिए मैं अपना फ्रेम भी नहीं देख पाता। वे सब इधर-उधर होते हैं, बालों को छूते हैं, छूने के लिए कुछ नहीं होता, उनमें से ज़्यादातर के बाल भी नहीं होते, तो वे वहां क्या कर रहे होते हैं? और मैं कह रहा होता हूं प्लीज़ हट जाओ, प्लीज़ हट जाओ वहां बहुत भीड़ होती है। एक्टर्स के आस-पास का सामान मेरे पूरे सेटअप से भी ज़्यादा होता है।”

साउथ इंडस्ट्री की क्यों प्रियदर्शन ने की तारीफ

इस दौरान भूत बंगला डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा, “वे कई जाने-माने एक्टर्स से कहीं ज़्यादा कमा रहे हैं असरानी सर जैसे लोगों को पहले बहुत कम पैसे मिलते थे। कि साउथ में ऐसी दिक्कतें आम नहीं हैं, जहां अगर कोई साथी मौजूद भी हो, तो वे सेट से दूर रहते हैं और एक्टर्स के बुलाने पर ही अंदर आते हैं। बॉलीवुड में सब बस अंदर आते हैं और खड़े हो जाते हैं।”

निश्चित तौर पर बॉलीवुड को लेकर प्रियदर्शन ने जो कहा है वह शॉकिंग है तो वहीं बात करें भूत बंगला फिल्म की तो अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू जैसे सितारे नजर आ रहे हैं और फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Janhvi Kapoor

अप्रैल 5, 2026

Rashmika Mandanna

अप्रैल 5, 2026

Hrithik Roshan

अप्रैल 5, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 17

अप्रैल 5, 2026

Karan Aujla

अप्रैल 5, 2026

Ranveer Singh

अप्रैल 5, 2026