---Advertisement---

‘मतलब Tara Sutaria टाइमपास…’ Alekha Advani के लिए क्या भरी महफिल में Aadar Jain ने की Ex गर्लफ्रेंड की बेइज्जती, Viral Video देख यूजर्स हुए आग बबूला

Aadar Jain: आदर जैन और अलेखा आडवाणी की प्री वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां आदर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि चार साल तक टाइम पास करने के बाद मुझे यह आखिरकार मिल गई। इसके बाद लोग तारा सुतारिया को याद करते दिख रहे है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Aadar Jain
Follow Us
---Advertisement---

Aadar Jain: आदर जैन और अलेखा आडवाणी की प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है जहां कपूर खानदान का जमावड़ा देखने को मिला। करीना कपूर, करिश्मा कपूर से लेकर घर की बहू आलिया भट्ट ने लाइमलाइट बटोर ली। फैशन का जबरदस्त तड़का इस प्री वेडिंग फंक्शन में देखने को मिला। वहीं इस सब के बीच Aadar Jain ने Alekha Advani से कुछ ऐसा कहा जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग बातें बनाने लगे हैं। दरअसल आदर जैन ने प्री वेडिंग फंक्शन में अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान अलेखा आडवाणी से मिलने से पहले 4 साल को टाइम पास बता दिया जिसके बाद लोग तारा सुतारिया को याद करने लगे।

Tara Sutaria से हटके Alekha Advani के लिए Aadar Jain ने किया प्यार का इजहार

तारा सुतारिया से हटके सोशल मीडिया पर Viral Video में आदर जैन अलेखा आडवाणी के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए यह कहते हुए नजर आते हैं कि “तब से ही मैं उसे हमेशा प्यार करता रहा हूं और मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता था लेकिन कभी साथ रहने का मौका नहीं मिला। उसने मुझे टाइम पास के जरिए 20 साल की इस लंबी यात्रा पर भेज दिया। 4 साल तक टाइम पास के बाद मुझे आखिरकार यह मिली। आखिरकार यह इंतजार सार्थक रहा क्योंकि मुझे इस खूबसूरत महिला से शादी करने का मौका मिला जो एक सपने जैसी दिखती है।”

Alekha Advani को लेकर Aadar Jain के इस Viral Video पर भड़के Tara Sutaria फैंस

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग तारा सुतारिया को याद करने लगे। गौरतलब है कि किसी समय में आदर जैन और Tara Sutaria एक दूसरे को डेट करते थे। 2023 में दोनों की अलग होने की अफवाहें उड़ी जिसके बाद अलेखा आडवाणी के साथ अदार जैन का नाम जोड़ा जाने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक किसी समय में Alekha Advani और तारा सुतारिया बेस्ट फ्रेंड थी जिसके जरिए अदार जैन की मुलाकात हुई। वहीं इस Viral Video को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, इसका मतलब Tara Sutaria टाइमपास थी वाह।” बाकी यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक Aadar Jain और अलेखा आडवाणी की शादी 21 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज से होने वाली है। वहीं बॉलीवुड की इस वेडिंग पर फिलहाल सब की नजरें बनी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Belly Fat Burner

अप्रैल 10, 2026

Rashmika Mandanna

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Rajasthan Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Weight Loss

अप्रैल 10, 2026