---Advertisement---

Aakhri Sawal Trailer: प्रोफेसर संजय दत्त को कांटे की टक्कर देते दिखे छात्र नमाशी चक्रवर्ती, जबरदस्त डायलॉग और एक्टिंग ने लोगों को किया हैरान

Aakhri Sawal Trailer: संजय दत्त और नमाशी के बीच आखिर बहस का अंजाम क्या होने वाला है। सवाल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है जहां छात्र और प्रोफेसर आमने-सामने होते हैं। आइए जानते हैं आखिर ट्रेलर में क्या दिखाया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 6:13 अपराह्न

Aakhri Sawal Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Aakhri Sawal Trailer: संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म को लेकर आपकी भी बेकरारी बढ़ सकती है अगर आप हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को देख लेते हैं। जहां दोनों एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आए हैं। एक तरफ प्रोफेसर बने हुए संजय दत्त की जबरदस्त भूमिका तो दूसरी तरफ स्टूडेंट के तौर पर नजर आए नमाशी ने अपनी एक्टिंग से लेकर डायलॉग डिलीवरी से लोगों का दिल जीत लिया है। निश्चित तौर पर आखिरी सवाल ट्रेलर फैंस की बोलती बंद कर रही है। यूजर्स इसे लेकर एक्साइटेड दिख रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

संजय दत्त से नमाशी चक्रवर्ती ने Aakhri Sawal Trailer में दागे सवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Sadh (@theamitsadh)

आखिरी सवाल ट्रेलर की शुरुआत में कहा जाता है जहां आवाज आती है कि भाइयों और बहनों, राष्ट्रपतिजी ने आपातकाल की घोषणा की है। इसके साथ ही नमाशी कहते हैं आपके लीडर्स इंदिरा गांधी को चिट्ठियां लिख रहे थे। 1992 बाबरी मस्जिद? अगर आरएसएस इतना शांत और समाजसेवी संगठन है तो इनके लोग उस दिन गुंबद पर क्यों चढ़े और आज आपको हमें इस बात का जवाब देना होगा प्रोफेसर, किसी भी कीमत पर।

संजय दत्त ने लोगों का जीता इस तरह दिल

वहीं इस ट्रेलर में एक जगह पर मजे लेते हुए संजय दत्त कहते हैं “ये डिबेट-विबेट बाहर की सोच है विकी। डिबेट यानी विवाद, भारत विवाद नहीं संवाद यानी कंस्ट्रक्टिव डिस्कशन में भरोसा रखता है। इसके साथ ही वह यह भी कहते हैं कि अच्छा हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज के समय सोशल मीडिया नहीं था वरना आजकल के सो कॉल्ड लेफ्टिस्ट अगर उस समय होते ना और सुनते कि अफजल खान को मिलने शिवाजी जाते तो हैशटैग बनाते।

कब रिलीज हो रही है आखिरी सवाल

इसके अलावा अंत तक यही देखा जाता है कि छात्र और प्रोफेसर के बीच लगातार बहस है जहां नमाशी स्टूडेंट के तौर पर छाए हुए नजर आते हैं। वहीं प्रोफेसर बने हुए संजय दत्त का भी दबदबा देखा जाता है आरएसएस को लेकर चली हुई इस बहस का आखिर अंजाम क्या होगा यह देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा जो 15 मई 2026 को सिनेमाघर में आ रही है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Brain Stroke

मई 8, 2026

Viral Video

मई 8, 2026

Varanasi Viral Video

मई 8, 2026

Viral Video

मई 8, 2026

Sai Pallavi

मई 8, 2026

Viral Video

मई 8, 2026