---Advertisement---

क्या इस मिस्ट्री मैन की वजह से नवाजुद्दीन को Aaliya Siddiqui ने दिया धोखा! फोटो शेयर कर खुद किया खुलासा

Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मों में अपने किरदार की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। अपने किरदार को कैसे हिट बनाना है यह नवाज बखूबी जानते हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में काफी फ्लॉप साबित हुए। जिसपर भरोसा कर नवाज ने उन्हें अपना हमसफर बनाया वह उनसे राहें जुदा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2023 12:01 अपराह्न

Aaliya Siddiqui Nawazuddin Siddiqui
Follow Us
---Advertisement---

Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मों में अपने किरदार की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। अपने किरदार को कैसे हिट बनाना है यह नवाज बखूबी जानते हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में काफी फ्लॉप साबित हुए। जिसपर भरोसा कर नवाज ने उन्हें अपना हमसफर बनाया वह उनसे राहें जुदा कर अपनी मंजिल की तलाश कर ली। जी हां, हम बात कर रहे हैं आलिया सिद्दीकी की जिन्होंने नवाज संग पहले रिश्ता जोड़ा और फिर बाद में उनपर तमाम तरह के आरोप लगाकर उनसे अलग हो गयी। जहां एक तरफ आलिया और नवाज का रिश्ता खत्म होने की कगार पर है और दोनों की तलाक की प्रक्रिया भी पूरी हो गयी है वहीं अब आलिया ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा किया है।

कौन है यह मिस्ट्री मैन

इस पोस्ट को शेयर कर आलिया ने यह बता दिया है कि अब उनकी जिंदगी में कोई ऐसा है जो उनके लिए दोस्त से बढ़कर है। उन्होंने उनकी तस्वीर भी शेयर की है और दुनिया को बताया है कि वह उनके साथ काफी ख़ास रिश्ता साझा करती है। आलिया का यह खुलासा लोगों के लिए काफी हैरान करने वाला है क्योंकि अभी नवाज के साथ उनका रिश्ता कोर्ट के दरवाजे पर है। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि शायद इस मिस्ट्री मैन की वजह से नवाज और उनके रिश्ते के बीच दूरियां आई है। अब सच्चाई क्या है यह तो वही जाने।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

पोस्ट शेयर कर आलिया ने कहीं ये बात

आलिया ने इस पोस्ट को शेयर कर नवाजुद्दीन संग अपने रिश्ते को लेकर भी बात करती हुई नजर आई। कैप्शन में उन्होंने बहुत कुछ खुलासा किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया मिस्ट्री मैन के साथ पोज दे रही हैं। इसमें वह शख्स सेल्फी ले रहा है और आलिया कॉफ़ी ले साथ पोज दे रही हैं। फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, “मैंने जिस रिश्ते को संजोया, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है। लेकिन मेरे जीवन में, मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वे हमेशा थे और रहेंगे। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं और ये रिश्ता वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशी आप सबके साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है?”

विवादों में रहे हैं नवाज और आलिया

वहीं एक इंटरव्यू में आलिया सिद्दीकी इस शख्स के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मिस्ट्री मैन इंडिया से नहीं बल्कि इटली से हैं। गौरतलब है कि आलिया और नवाजुद्दीन पिछले कुछ समय से कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता अब खत्म होने को है और तलाक के लिए भी दोनों मान गए हैं। नवाज और आलिया एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026