---Advertisement---

आखिर कौन हैं Aaliyah Kashyap का बॉयफ्रेंड Shane Gregoire, शादी के खर्चों को लेकर परेशान अनुराग कश्यप ने कहीं ये बात

Aaliyah Kashyap: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप फिलहाल अपनी बेटी आलिया कश्यप को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में आलिया ने अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। इस स्टारकिड ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए इंगेजमेंट कर ली है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2023 1:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaliyah Kashyap: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप फिलहाल अपनी बेटी आलिया कश्यप को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में आलिया ने अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। इस स्टारकिड ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए इंगेजमेंट कर ली है। इंगेजमेंट की तस्वीरों पर अनुराग कश्यप ने भी कमेंट पर अपनी बेटी और होने वाले दामाद पर प्यार लुटाया था। इस सब के बीच अनुराग कश्यप का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आलिया की शादी में होने वाले खर्चे को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं। उनका मजेदार पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अनुराग कश्यप ने किया मजेदार पोस्ट

अनुराग ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सूट-बूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “@cinemakasam ये बोलते-बोलते थक गया है कि यहां तो फोन छोड़ दो। इस सब से परे मैं यहां हिसाब लगा रहा हूं कि बेटी की शादी में पैसे खर्च करने के लिए मुझे कितने रीमेक बनाने पड़ेंगे, क्योंकि मेरी लाडली आलिया कश्यप और उनके बॉयफ्रेंड शेन ने अपनी सगाई की घोषणा करके Kennedy के हमारे कान्स फेस्टिवल यात्रा के बीच में हम पर कुल क्यूरबॉल फेंका।”

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

आलिया ने रोमांटिक फोटोज के साथ की थी बड़ी घोषणा

बीते दिनों आलिया ने इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह एक फोटो में अपने रिंग को दिखा रही थी वहीं दूसरी फोटो में अपने मंगेतर को लिपलॉक करती नजर आई। फोटोज को शेयर कर आलिया ने लिखा, “आखिरकार यह हो गया, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर। आप मेरी जिंदगी का एकमात्र प्यार हो। शुक्रिया यह बताने के लिए बिना शर्त प्यार कैसा होता है। अब मैं अपनी बाकी की जिंदगी आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरा प्यार।”

आखिर कौन हैं शेन ग्रेगोइरे

बता दें कि आलिया कश्यप बीते तीन साल से शेन ग्रेगोइरे को डेट कर रही हैं। यह स्टार किड बॉलीवुड में डेब्यू के बिना भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह आए दिन अपने ब्लॉग के जरिए लोगों के साथ रूबरू होती हैं। वहीं सेन की बात करें तो वह एक अमेरिकी एंट्रिप्रेन्युर हैं और रॉकेट पावर्ड साउंड कंपनी के फाउंडर है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026