---Advertisement---

आखिर Aamir Khan ने करवा डाली गर्लफ्रेंड गौरी से मुलाकात? Dangal एक्टर ने बर्थडे से पहले फैंस को दिया तगड़ा सरप्राइज

Aamir Khan: आमिर खान ने खुद मिस्ट्री गर्ल को लेकर किया खुलासा, आइए जानते हैं आखिर क्या कहा उन्होंने और कौन है उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट जिन्हें वह 25 साल से जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2025 7:03 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर लगातार बातें बनाई जा रही थी कि आखिर उनकी गर्लफ्रेंड कौन है। पिछले लंबे समय से बेंगलुरु की रहने वाली महिला को लेकर गहमागहमी जारी थी और कहा जा रहा था की दंगल एक्टर उन्हें डेट कर रहे हैं। 60 की उम्र में आखिर Aamir Khan किसे डेट कर रहे हैं हालांकि 2025 बर्थडे से पहले उन्होंने फैंस को स्पेशल सरप्राइज दिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड गौरी ट्रेंड कर रही है। कहा जा रहा है कि एक्टर Gauri Spratt नाम की लड़की के प्यार में हैं लेकिन वह फिलहाल अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहते हैं।

Gauri Spratt की फोटोज को लेकर Aamir Khan ने की निजता की मांग

60वें बर्थडे सेलिब्रेशन जिसमें Salman Khan और Shah Rukh Khan जैसे बड़े सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान पैपराजी से आमिर खान ने खुद गौरी की मुलाकात करवाई लेकिन प्राइवेसी का खास ख्याल रखते हुए उन्होंने कहा कि गौरी की निजी तस्वीरें ना क्लिक करें। उन्होंने प्राइवेसी का सम्मान बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी निजी जिंदगी फिलहाल प्राइवेट रहे।

6 साल के बच्चे की मां है आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट

जहां तक बात कर Gauri Spratt की तो आमिर खान ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह पिछले 1 साल से डेट कर रहे हैं लेकिन गौरी को वह पिछले 25 साल से जानते हैं। Aamir Khan की गर्लफ्रेंड का बॉलीवुड से कोई लेना देना नहीं है और वह उनकी सिर्फ लगान और दंगल जैसी फिल्मों को ही देखी है। उन्हें बॉलीवुड में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है। रिपोर्ट की माने तो गौरी 6 साल की एक बच्चे की मां है और आमिर खान के साथ रिलेशनशिप में है।मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद इस बात का खुलासा किया कि Gauri Spratt उनकी फैमिली से भी मुलाकात कर चुकी है और सब उन्हें काफी पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार बातें चल रही थी लेकिन अब इस बारे में खुद आमिर खान ने खुलासा कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026