---Advertisement---

Aamir Khan: क्या इस वजह से ‘धुरंधर’ नहीं दे सकी ‘दंगल’ को मात, चीन में धाकड़ कमाने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने क्यों कहा भारत में बदलाव की बात

Aamir Khan: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर आमिर खान ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। असली बदलाव की बात करते हुए चीन से तुलना करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 8, 2026 11:56 पूर्वाह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: क्या भारत में थिएटर की कमी है? यह हम नहीं बल्कि चीन से मुकाबला करने के लिए आमिर खान ने कुछ ऐसा कहा है जो चर्चा में है। धुरंधर की कमाई का जिक्र करते हुए आमिर खान ने यह कहा कि अगर थिएटर की स्थिति चीन की तरह होती तो शायद यह और भी कमाई कर पाती। जहां दुनिया भर में सबसे ज्यादा भारतीय फिल्म की कमाई की बात करें तो इसमें दंगल का नाम टॉप पर शुमार है। आमिर खान की फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन चीन में ही किया था। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर आमिर खान ने क्यों भारत में बदलाव की बात की है।

आमिर खान ने बताया क्यों चीन से मुकाबला नहीं कर पा रही भारत

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा कि “भारत में और भी ज्यादा सिनेमा हॉल की जरूरत है देश में सिर्फ 9000 स्क्रीन है जबकि चीन से तुलना करें तो उनके पास एक लाख है। हम उनके साइज का दसवां हिस्सा भी नहीं है। यही वजह है कि चीन में फिल्म का सबसे बड़ा बिजनेस हो रहा है और वहां बिलियन डॉलर में बिजनेस हो रही है।” इतना ही नहीं आमिर खान ने अभी कहा कि अगर भारत में सिनेमाघरों की संख्या बढ़ती है तो निश्चित तौर पर बिजनेस लेवल पर भी ग्राफ देखने को मिलेगा।

Aamir Khan ने भारत में क्यों की बदलाव की बात

इतना ही नहीं आमिर खान ने धुरंधर की कमाई को लेकर भी जिक्र किया और उन्होंने कहा कि इसने 1000 करोड़ कमाए हैं लेकिन अगर यह 5000 के बदले 15000 स्क्रीन पर रिलीज हुई होती तो निश्चित तौर पर इसका बिजनेस अलग लेवल का होता। ऐसे में बदलाव तभी आएगा जब हमारे यहां स्क्रीन की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में अभी भी सिनेमाघरों की कमी है जिसकी वजह से फिल्म को पूरा फायदा नहीं मिल पाता है।

रणवीर सिंह की धुरंधर और आमिर खान की दंगल की स्थिति

ग्लोबल लेवल पर रणवीर सिंह की धुरंधर जो आदित्य धर के निर्देशन में बनी है 1000 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। अगर सबसे बड़ी फिल्म की बात करें तो आमिर खान की दंगल ने खास कमाल दिखाया था जिसे चीन के लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया और यह 2000 करोड़ के क्लब में दिखाने में कामयाब रही।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026