---Advertisement---

क्या यह डायरेक्टर कर पाएंगे Aamir Khan की डूबती नैया पार! 10 साल बाद एक बार फिर थामा हाथ

Aamir Khan: करीना कपूर के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले आमिर खान बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं और वह राजकुमार हिरानी की फिल्म में जादू चलाते हुए नजर आएंगे। कहा जा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 1:35 अपराह्न

aamir khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: करीना कपूर के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले आमिर खान बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं और वह राजकुमार हिरानी की फिल्म में जादू चलाते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि बड़े पर्दे पर दोनों एक बार फिर इंप्रेस करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट की माने तो राजकुमार हिरानी के एक दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक पर काम कर रहे हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने आमिर खान को चुना है। लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से आमिर के लिए हिरानी का साथ दिलचस्प है। इतना ही नहीं आमिर की पाइप लाइन में और भी प्रोजेक्ट्स हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

आमिर को मिला हिरानी का साथ

यह बात सच है कि अपने करियर में आमिर खान ने कई बॉलीवुड फिल्में दी हैं जो हिट साबित हुई है लेकिन कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। 3 ईडियटस और पीके से अपनी एक अलग पहचान बना चुके आमिर की ये फिल्में हिरानी के निर्देशन में बनी हुई है।यही वजह है कि एक बार फिर साथ में दोनों काम करने के लिए तैयार हुए हैं क्योंकि हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्में उनके लिए लकी साबित हुई है। 10 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर यह जोड़ी नजर आने वाली है।

इस दिग्गज खिलाड़ी की बायोपिक में आएंगे आमिर नजर

रिपोर्ट की माने तो इस बायोपिक में आमिर खान नजर आने वाले हैं वह दिग्गज खिलाड़ी लाला अमरनाथ की कहानी है।कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए राजकुमार 2019 से काम कर रहे हैं और इसकी कई प्लानिंग भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 2 स्क्रिप्ट बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को दिया था लेकिन उस समय शाहरुख ने ‘डंकी’ को चुना था। यह फिल्म भी हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म है जो फिलहाल काफी चर्चा में है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो हिरानी की तलाश पूरी हो गई है और वह आमिर खान के साथ इस फिल्म में काम करना चाहेंगे। फिल्हाल इस बारे में तो कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रोडक्शन की संभाल ली जिम्मेदारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर फिलहाल फिल्मों से दूर है लेकिन प्रोडक्शन का काम उनका जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर बहुत जल्द 4 फिल्मों की घोषणा करने के लिए तैयार हैं जिसे वह बतौर प्रोड्यूसर बनाएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।

ये 4 फिल्में आमिर खान करेंगे प्रोड्युस

मिली जानकारी के मुताबिक आमिर एक स्पेनिश फिल्म की हिंदी रीमेक बनाने के लिए तैयार है जिसमें फरहान अख्तर नजर आने वाले हैं। वहीं एक फिल्म को अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें डायरेक्टर किरण राव है। अगली फिल्म की बात करें तो वह ‘प्रीतम प्यारे’ है जो सुनील पांडे के निर्देशन में बन रही। मलयालम फिल्म ‘जय जय जय हे’ के हिंदी रीमेक में फातिमा सना शेख नज़र आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026