---Advertisement---

‘मिस्टर सोनम वांगचुक को नहीं जानते…’ 3 इडियट्स का किरदार है एक्टिविस्ट से प्रेरित! दावे को लेकर क्या बोले Aamir Khan जो हिला देगा दिमाग

Aamir Khan: सोनम वांगचुक के किरदार से प्रेरित है 3 ईडियट्स का कैरेक्टर, चल रहे विवाद को लेकर खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने चुप्पी तोड़ी है और जो कहा वह आपको जानकर हैरानी हो सकती है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: जंतर मंतर पर नीट और बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन अब सत्याग्रह का रूप ले चुका है। लगातार सोनम वांगचुक सुर्खियों में बने हुए हैं। लगभग तीन हफ्ते से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट को लेकर विवादों का दौर भी लगातार जारी है जहां पॉलीटिशियन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। भूख हड़ताल खत्म करने की अपील कर रहे हैं। वहीं इस सब के बीच बीते दिन 3 ईडियट्स स्टार ओमी वैद्य ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि आमिर खान का किरदार सनम वांगचुक से इंस्पायर है। वहीं इस पर अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने जो जवाब दिया वह हैरान कर सकता है।

क्या सोनम वांगचुक से प्रेरित है 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार

दरअसल ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) में एक बातचीत के दौरान आमिर खान से कहा गया 3 इडियट्स एक ऐसी फिल्म है जिसे पूरी पीढ़ी देखकर बड़ी हुई है। क्या उनका किरदार किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित है। इस दौरान आमिर खान साफ मना करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि “नहीं, असल में यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम फिल्म कर रहे थे, उस समय मुझे मिस्टर सोनम वांगचुक के बारे में नहीं पता था। मुझे यह पता है, मैंने चतुर का एक वीडियो देखा, अभी हाल ही में उन्होंने कहा कि… नहीं, वह गलत हैं। शायद चतुर यही सोच रहे थे लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू, न ही अभिजात और न ही मैं, हम सोनम के बारे में नहीं जानते थे।”

सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल पर क्या बोले Aamir Khan

इसके अलावा आमिर खान ने आगे कहा कि “हालांकि, मिस्टर सोनम जो कर रहे हैं वह वैसे भी अच्छा काम है। हमें उनकी और उनके काम की इज्ज़त करने के लिए उन्हें 3 इडियट्स के कैरेक्टर पर आधारित होने की ज़रूरत नहीं है।” सिर्फ असलियत के नज़रिए से, मैं साफ करना चाहता था। खैर, हम सभी उनकी सेहत और उनकी ज़िंदगी को लेकर बहुत परेशान हैं। और हम उम्मीद करते हैं कि यह सब अच्छे से खत्म होगा। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपना उपवास खत्म करेंगे और अपना ध्यान रखेंगे।”

क्यों आमिर खान को देनी पड़ी सफाई

दरअसल इसकी शुरुआत तब हुई जब बीते दिन 3 इडियट्स में चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा था, “मैं नहीं चाहता कि फुनसुख वांगडू मरे। हेलो इडियट्स पहचान? मैं ओमी वैद्य, 3 इडियट्स से चतुर और द ऑफिस से सादिक बोल रहा हूं और मेरे पास तुम्हारे लिए एक ज़रूरी मैसेज है। मैं सच में ऐसा अक्सर नहीं करता, इसलिए प्लीज़ सुनो क्या तुम जानते हो कि 3 इडियट्स का फुनसुख वांगडू असल में सोनम वांगचुक नाम के एक असली लद्दाखी इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और रिफॉर्मर पर आधारित है?”

क्या सोनम वांगचुक से मिल चुके हैं ओमी वैद्य

आमिर खान के को स्टार ने आगे कहा था कि “मैं इस आदमी से मिला हूं। वह एक बहुत दिलचस्प कैरेक्टर है। अभी वह बहुत लंबी भूख हड़ताल पर है। उसका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि तुमने इसके बारे में सुना है या नहीं। मुझे नहीं पता कि मीडिया इसे रिपोर्ट कर रहा है या नहीं। लेकिन यह एक बहुत ज़रूरी बात है। चाहे तुम उससे सहमत हो या नहीं, मैं सच में नहीं चाहता कि यह आदमी मरे।”
गौरतलब है कि लंबे समय के इंतजार के बाद 3 ईडियट्स का सीक्वल 3 ईडियट्स 2 आने वाला है जिसके निर्देशक राजकुमार हिरानी ही होंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 19, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 18, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 18, 2026

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026