---Advertisement---

Aamir Khan की इन फिल्मों ने दुनियाभर में कमाई के तोड़े थे रिकॉर्ड, कम बजट से मेकर्स को बनाया मालामालम

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का जादू पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर नहीं देखने को मिल रहा है। अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो वह कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। भले ही पिछले कुछ समय से वह सिनेमाघरों में फैंस के बीच ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 9:00 पूर्वाह्न

aamir khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का जादू पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर नहीं देखने को मिल रहा है। अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो वह कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। भले ही पिछले कुछ समय से वह सिनेमाघरों में फैंस के बीच जादू ना चला सके हैं लेकिन उनके नाम ऐसी कई फिल्में है जो कम बजट में बनने के बावजूद हजारों करोड़ों की कमाई कर चुकी है। जी हां, इन फिल्मों का जादू ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में खूब देखने को मिला था। यही वजह है कि आमिर आज भी इन फिल्मों की वजह से याद किए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आमिर की कुछ हिट फिल्मों की कमाई।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को कैसे भूल सकते हैं आप

आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि यह फिल्म सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनाई गई थी लेकिन इस ने वर्ल्डवाइड 965 करोड रुपए की कमाई की। कहने में दो राय नहीं है कि यह फिल्म आज भी ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल है।

कमाई के मामले में ‘3 इडियट्स’ का नहीं है कोई जवाब

अगर आमिर खान की फिल्मों की बात कर रहे हैं तो उनकी फिल्म 3 इडियट्स को कैसे भूल सकते हैं। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में आर माधवन और शर्मन जोशी भी नजर आए थे। फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाए। 55 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 400 रुपए की बिजनेस करने में कामयाब हुई थी।

‘पीके’ में दिखा था आमिर का अलग अंदाज

आमिर खान की ऑल टाइम हिट ब्लॉकबस्टर की बात करें तो इसमें ‘पीके’ का नाम शामिल है। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी नजर आई थी। अगर कमाई की बात करें तो 122 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने 769 करोड़ की कमाई की थी।

‘दंगल’ को लोग आज भी करते हैं पसंद

फिल्म ‘दंगल’ से तो मानो आमिर खान एक ब्रांड बन गए हैं। उनके अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की गई। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 2024 करोड़ की कमाई कर माइल स्टोन साबित कर दिया है।

आमिर खान और कैटरीना की जोड़ी ने मचाई थी तबाही

आमिर खान की कमाई वाली फिल्मों की बात हो रही है तो ‘धूम 3’ को कैसे भूल सकते हैं आमिर खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 100 करोड़ रुपए के बजट में तैयार की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह तहलका मचाने में कामयाब हुई और फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 556 करोड़ की कमाई की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026