---Advertisement---

क्यों स्कूल ड्रेस में Aaradhya Bachchan का यह लुक हुआ वायरल, ऐश्वर्या से खूबसूरती की तुलना कर रहे लोग

Aaradhya Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टार किड की लिस्ट में शामिल है। यह बात सच है कि अक्सर आराध्या को उनकी मां ऐश्वर्या राय के साथ स्पॉट किया जाता है और इस दौरान मां बेटी की जोड़ी लाइमलाइट में आ जाती है। इस सब के बीच सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 5:45 अपराह्न

Aaradhya Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aaradhya Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टार किड की लिस्ट में शामिल है। यह बात सच है कि अक्सर आराध्या को उनकी मां ऐश्वर्या राय के साथ स्पॉट किया जाता है और इस दौरान मां बेटी की जोड़ी लाइमलाइट में आ जाती है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या बच्चन स्कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं और यह उनके स्कूल का वीडियो है। गौरतलब है कि धीरूभाई अंबानी स्कूल में आराध्या अपनी पढ़ाई कर रही है और अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होती है। हालांकि क्या आप जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों यह वीडियो हो रहा है वायरल।

क्या है लुक में खास

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या स्कूल ड्रेस में नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि यह स्कूल के किसी फंक्शन का है जिसमें वह म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं लेकिन लोगों का ध्यान जिस चीज में खींचा वह है आराध्या का मेकअप। दरअसल इस वीडियो में स्कूल ड्रेस के साथ आराध्या मेकअप भी करती हुई नजर आई हैं। उनके लिपस्टिक पर लोगों की निगाहें अटक गई। एवरग्रीन हेयर स्टाइल के साथ लिपस्टिक में देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

आराध्या पर फ़िदा हुए फैंस

हालांकि आपको बता दें कि आराध्या बच्चन अक्सर ट्रोलिंग के निशाने पर होती है लेकिन इस बार इस वीडियो को देख फैंस इंप्रेस हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “यह वाकई बहुत क्यूट है।” तो दूसरे यूज़र ने कहा, खूबसूरती में अपनी मां पर गई है तो एक और यूजर का कहना है कि यह अभी आने वाले समय में हीरोइन बनेगी।” वहीं लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और आराध्या की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं अभिषेक-ऐश्वर्या

वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द अभिषेक बच्चन ‘घूमर’ फिल्म में नजर आने वाली हैं जो 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में ‘पोलियन सेल्विन 2’ में नजर आई थी और फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026