---Advertisement---

Abdu Rozik: इस शो में अलग कारनामा करते नजर आएंगे तजाकिस्तानी सिंगर! खतरनाक फोटोज देख शिव ठाकरे ने किया खुलासा

Abdu Rozik: तजाकिस्तान से आकर भारत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अब्दु रोजिक को आज कौन नहीं जानता है। किसने सोचा था कि तजाकिस्तान से आया यह सिंगर किसी दिन भारत के लोगों के दिलों की धड़कन बन जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि पहचान बनाने के लिए उस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2023 10:47 पूर्वाह्न | Updated: जून 4, 2023 12:01 अपराह्न

Abdu Rozik
Follow Us
---Advertisement---

Abdu Rozik: तजाकिस्तान से आकर भारत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अब्दु रोजिक को आज कौन नहीं जानता है। किसने सोचा था कि तजाकिस्तान से आया यह सिंगर किसी दिन भारत के लोगों के दिलों की धड़कन बन जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि पहचान बनाने के लिए उस देश का होना जरुरी नहीं है।अपनी क्यूट हरकतों और सिंगिंग स्टाइल से लोगों के दिलों को जीतने वाले अब्दु रोजिक ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कुछ ऐसा कर दिया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अब्दु जल्द ही किसी रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट में खास।

क्या है इन फोटोज में खास

अगर अब्दु के इस पोस्ट की बात करें तो इस इसमें कॉक्रोच को खाते हुए नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि हमेशा की तरह वह जींस और जैकेट में अपने स्टाइल से लोगों को इम्प्रेस करते नजर आए वहीं उनकी हाथ में कॉक्रोच है और उनका मुंह खुला है। दूसरी फोटो में वह कॉक्रोच को निहारते नजर आए और आगे उस पर हमला करने के लिए तैयार हैं। अंतिम फोटो में कॉक्रोच अब्दु के मुंह में होता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों की आंखें फटी रह गयी।

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस से मिलती है Sonakshi Sinha की शक्ल, यूजर्स ने उठाए सवाल तो हुआ बड़ा खुलासा

फोटोज को देख शिव ने किया खुलासा

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अब्दु ने कैप्शन में लिखा, ”अपने अगले रियलिटी शो की प्रेक्टिस करते हुए। यम क्या आप तैयार हैं।” ऐसे में इतना तो साफ़ है कि वह किसी शो में नजर आने वाले हैं लेकिन शिव ठाकरे के कमेंट से बहुत कुछ साफ हो गया है। फोटोज को देख शिव ने कमेंट में कहा, “आजा जल्दी, वेट कर रहा हूं अब्दया।” वहीं यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर खास कमेंट्स दिए हैं। एक यूजर ने कहा, ”ये निश्चित खतरों के खिलाड़ी के लिए है।” वहीं शिव के कमेंट के बाद लोगों का मानना है कि वह रोहित शेट्टी के शो में नजर आने वाले हैं।

काफी चर्चा में है अब्दु और शिव की दोस्ती

गौरतलब है कि अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे की मुलाकात बिग बॉस 16 में हुई थी और इस शो में दोनों की दोस्ती खूब मशहूर हुई थी। ऐसे में अगर दोनों एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी में नजर आते हैं तो हंगामा मचना तो लाजमी है।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026