---Advertisement---

क्या Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai के बीच वाकई सबकुछ नहीं है ठीक? ये 5 बातें सोच में डाल रहीं

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: क्या ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हो चुके हैं एक दूसरे से अलग, इन 5 बातों पर जरूर करें गौर जो यह दिखाने के लिए काफी है कि दोनों के बीच अब सब ठीक नहीं है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि जब तक नहीं होती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 5, 2024 2:34 अपराह्न

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: पिछले लंबे समय से बच्चन परिवार के बीच तनातनी की खबरें हैं और कहा जा रहा है कि घर के बेटे यानी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक साथ नहीं हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और वे अलग रह रहे हैं। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इन अफवाहों के बीच क्या आपने इन पांच चीजों को किया गौर जो निश्चित तौर पर यह साबित कर सकती है कि शायद अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच चीजें ठीक नहीं है। हालांकि जब तक आधिकारिक तौर पर ना कहा जाए तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हाल ही में 5 घटना हुई जो अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक रुमर्स को बढ़ावा देती है।

Amitabh Bachchan के जन्मदिन पर Aishwarya Rai का पोस्ट

Credit- Aishwarya Rai Instagram

दरअसल 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन और अपनी बेटी आराध्या बच्चन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पा-दादा जी गॉड ब्लेस।” हालांकि लोगों की नजरें इस बात पर अटक गई कि इस पोस्ट को ना अमिताभ बच्चन ने लाइक किया ना ही अभिषेक बच्चन ने। इस पोस्ट पर लोग ऐश्वर्या को अभिषेक को अनफॉलो करने और बच्चन परिवार के साथ रिश्ता खत्म करने की नसीहत देते दिखे।

Amitabh Bachchan के बर्थडे सेलिब्रेशन से गायब दिखीं Aishwarya Rai

ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश तो की थी लेकिन अमिताभ बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें ऐश्वर्या राय गायब नजर आई। इस पर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए। इसे देखने के बाद लोगों के बीच एक बार फिर ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की अटकलें लगने लगी है।

Aishwarya Rai के जन्मदिन पर Abhishek Bachchan ने नहीं दी बधाई

ऐश्वर्या राय 1 नवंबर को जन्मदिन की वजह से चर्चा में रही लेकिन इस दौरान अभिषेक बच्चन ने एक भी ऐसा पोस्ट नहीं किया जिसमें वह अपनी पत्नी को बधाई देते हुए नजर आए हो। या फिर इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या के लिए कुछ भी स्पेशल नहीं लिखा। इसके लिए लोग इंतजार कर रहे थे।

फिल्मफेयर इवेंट में आराध्या संग पहुंची थी Aishwarya Rai

दरअसल ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन फिल्मफेयर इवेंट के लिए एक साथ नजर आई थी। दोनों को कई दफा स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान अभिषेक बच्चन नहीं नजर आए। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में रही जिसमें आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के इस खास फल को एंजॉय कर रही थी लेकिन इस दौरान साथ देने के लिए अभिषेक नहीं नजर आए।

Amitabh Bachchan ने KBC 16 में कजरारे गाने के दौरान नहीं किया Aishwarya Rai का जिक्र

दरअसल हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कजरारे गाने को लेकर उन्होंने जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी का जिक्र करते हुए नजर आए लेकिन ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद एक बार फिर अभिषेक ऐश्वर्या के बीच दूरियों को लेकर चर्चा हुई।

लंबे समय से Abhishek Bachchan Aishwarya Rai को लेकर अटकलें है जारी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 2007 में हुई थी लेकिन पिछले लंबे समय से दोनों के बीच तलाक की खबरें लगातार चर्चा में है। इस शादी और तलाक को लेकर लंबे समय से रयूमर्स जारी है लेकिन इस पर फिलहाल बच्चन परिवार या ऐश्वर्या राय की तरफ से कोई भी बात नहीं की गई है और अटकलों का बाजार लगातार गर्म है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026