---Advertisement---

ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan ने ऐसे दी सफाई, क्यों वीडियो देख चौंक गए लोग

Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या संग तालाब की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्यों है यह चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2024 4:22 अपराह्न

Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Bachchan: पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबर लगातार चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि कपल अब साथ नहीं है और वे दोनों अलग हो चुके हैं। लेकिन इस तक के बीच अब अभिषेक ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद हेटर्स की बोलती बंद हो गई और अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर उन्होंने सफाई दी है।सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है और लोग हैरान रह गए। ऐसे में इस वीडियो को जिसने भी देखा बस देखते रह गया। आइए देखते हैं आखिर वायरल हो रहे इस वीडियो मे क्या कह रहे हैं जूनियर बच्चन।

Abhishek Bachchan ने खुद को कहा शादीशुदा

Bollyuk media द्वारा जारी इस वीडियो में जब अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सवाल किया जाता है तो इस पर अभिषेक बच्चन यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं अभी भी शादीशुदा हूं सॉरी। वीडियो में आप देखेंगे कि अभिषेक बच्चन प्रिंटेड व्हाइट हूडी में नजर आ रहे हैं और उन्होंने गॉगल्स को स्टाइल किया है। उनका स्टाइलिश लुक जहां एक तरफ चर्चा में है वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या और अभिषेक के चाहने वाले फैंस खुशी से उछल पड़े हैं। हेटर्स को तगड़ा झटका लगा है जो इन अफवाहों को हवा दे रहे थे।

अभिषेक बच्चन ने दिया करारा जवाब

इस वीडियो में अभिषेक बच्चन यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “सच तो यह है कि मुझे इस बारे में कुछ कहना ही नहीं है। आप सभी ने इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया है जो दुख की बात है। मैं समझ सकता हूं कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं क्योंकि आपको कुछ स्टोरी फाइल करनी होती है। बस यही जरूरत है कोई बात नहीं। हम सेलिब्रिटीज हैं तो हमें यह सब लेना ही पड़ेगा। खैर, मैं अभी भी शादीशुदा हूं सॉरी।” इस दौरान अभिषेक बच्चन अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते हैं।

आखिर क्या है वीडियो की सच्चाई

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने फेक न्यूज को लेकर अपनी चुप्पी तोड़कर उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इन अफवाहों को हवा दे रहे हैं। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि यह वीडियो नया है या फिर पुराना लेकिन इस तरह का वीडियो पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक दिन पहले ही अभिषेक का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह तलाक की खबर को कंफर्म करते नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026