---Advertisement---

Actor Imran Khan पर्दे पर जल्द करेंगे वापसी? इंटव्यू में किया बड़ा खुलासा

Actor Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Actor Imran Khan) पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उनका अदाकारी और अभिनय के लोग आज भी दिवाने हैं। इस बीच इमरान खान ने फैंस को एक तोहफा दिया है। जिसके बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल, कई सालों ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 7, 2024 2:43 अपराह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Actor Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Actor Imran Khan) पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उनका अदाकारी और अभिनय के लोग आज भी दिवाने हैं। इस बीच इमरान खान ने फैंस को एक तोहफा दिया है। जिसके बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

दरअसल, कई सालों के बाद इमरान बडे़ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि, वह अपनी सुपरहिट फिल्म जाने तू या जानें ना के सीक्वल में नजर आऐंगे। हालांकि, इसको लेकर उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह वापसी कब करेंगे।

(Actor Imran Khan) इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने बताया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान एक्टर इमरान खान ने बताया कि, वह बॉलीवुड में एंट्री करने के रेडी हैं। आगे उन्होंने कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में वापसी फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ के दसूरे पार्ट को लेकर करेंगे।

बता दें के फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उनका कहना है की इस फिल्म की स्टोरी कई लोगों की कहानी थी।

(Actor Imran Khan) इमरान ने आगे कहा कि फिल्म में

इसी दौरान इमरान ने आगे कहा कि फिल्म में अभिनेता ने जय का किरदार निभाया है जिसमें उनकी बचपन से युवा तक की यात्रा दिखाई है। फिल्म जाने तू या जाने न दो नौ जवानों की कहानी है जो बड़े हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का एन्ड इतनी अच्छी तरह होता है कि मुझे नहीं पता इसका दूसरा भाग बनाया जा सकता है या नहीं।

(Actor Imran Khan) इमरान ने शेयर किया फिल्म का किस्सा

बातचीत के दौरान ने फिल्म का एक किस्सा शेयर किया है। जिसमें इमरान ने कहा फिल्म की स्टार्टिंग में एक सीन दिखाया गया है जिसमें हम सब अदिति यानि जेनेलिया (Genelia) की बिल्ली के अंतिम संस्कार के लिए इकठ्ठा होते हैं।उस वक़्त जब मैं उसे देखने के लिए उठता हूं तो मेरे घुटने से चटकने की आवाज आती है उम्र के साथ यह और भी बदतर हो गया।

(Actor Imran Khan) इमरान खान के फिल्मी करियर की बात करें तो

इमरान खान बॉलीवुड के दमदार अभिनेता आमिर खान के भतीजे हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर बचपन से ही शुरू कर लिया था। जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ में अपने करियर की शुरूआत की।

(Actor Imran Khan) इमरान ने मेन लीड रोल फिल्म जाने तू या जाने ना

इसके बाद इमरान ने मेन लीड रोल फिल्म जाने तू या जाने ना से अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद इन्होने आई हेट लव स्टोरीज, मेरे ब्रदर की दुल्हन, मटरू की बिजली का मन डोला जैसी फिल्मो में अपना दमदार प्रदर्शन किया।

बता दें की इमरान को आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म कटती बट्टी में देखा गया था जिसमे वह कंगना रनौत के साथ नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026