---Advertisement---

आखिर क्यों अस्पताल में भर्ती हुई Adah Sharma, अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी तबियत

Adah Sharma: ‘द केरला स्टोरी‘ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा के फैंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को फूड एलर्जी और डायरिया संबंधित दिक्कत हुई है जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है और फिल्हाल एक्ट्रेस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 11:41 पूर्वाह्न

adah sharma
Follow Us
---Advertisement---

Adah Sharma: ‘द केरला स्टोरी‘ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा के फैंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को फूड एलर्जी और डायरिया संबंधित दिक्कत हुई है जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है और फिल्हाल एक्ट्रेस की जांच जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान बीमार पड़ गई इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती है। आइए जानते हैं आखिर क्यों और कैसे अस्पताल तक पहुंची अदा शर्मा और अब कैसी है उनकी हालत।

आखिर क्यों बीमार पड़ गई अदा शर्मा

एक करीबी सूत्रों की माने तो एक्ट्रेस तनाव और डायरिया से जूझ रही है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक अदा शर्मा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘कमांडो’ के प्रमोशन में जुटी हुई थी और इसी बीच में गलत खानपान की वजह से एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई है। वहीं अदा शर्मा के प्रवक्ता ने भी इस बारे में फैंस को जानकारी दी है। प्रवक्ता के अनुसार अदा शर्मा फिल्हाल डॉक्टर्स की निगरानी में है और उनके टेस्ट चल रहे हैं। 2 अगस्त की सुबह अचानक अदा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी और दस्त लगने लगे। ऐसे में कमजोरी भी हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। फिलहाल डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

इस वेब सीरीज में नजर आएंगी अदा शर्मा

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा बहुत जल्द ‘कमांडो’ वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस सीरीज में वह भावना के किरदार को निभाएंगी। वहीं प्रोजेक्ट में उनके अलावा वैभव, अमित सियाल, तिग्मांशु धूलिया, प्रिया सिंह चौधरी और इश्तियाक खान हैं। बता दें कि कमांडो 2013 में रिलीज ‘कमांडो अ वन मैन आर्मी’ का ही पार्ट है। यह वेब सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि ‘द केरला स्टोरी’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और उसके बाद से लगातार चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026