---Advertisement---

ADHURA Trailer: प्राइम वीडियो ने रसिका दुग्गल और इश्वाक सिंह अभिनीत हिंदी हॉरर सीरीज़ अधूरा का रुह कंपा देने वाला ट्रेलर किया रिलीज!

ADHURA Trailer: मनोरंजन के लिहाज से भारत के सबसे पसंदीदा मंच बन चुके प्राइम वीडियो ने आज आगामी अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़, अधूरा का ट्रेलर रिलीज किया। यह सीरीज हिंदी हॉरर शैली में प्राइम वीडियो के प्रवेश का प्रतीक है। निखिल आडवाणी के एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला द्वारा निर्देशित, ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2023 11:00 पूर्वाह्न

ADHURA Trailer:
Follow Us
---Advertisement---

ADHURA Trailer: मनोरंजन के लिहाज से भारत के सबसे पसंदीदा मंच बन चुके प्राइम वीडियो ने आज आगामी अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़, अधूरा का ट्रेलर रिलीज किया। यह सीरीज हिंदी हॉरर शैली में प्राइम वीडियो के प्रवेश का प्रतीक है। निखिल आडवाणी के एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला द्वारा निर्देशित, इस सीरीज में इश्वाक सिंह, पूजन छाबड़ा, रिजुल रे, ज़ोआ मोरानी, साहिल सलाथिया और अरु कृष्ण वर्मा हाई स्कूल के दोस्तों के रूप में दिखाईं देंगे। साथ ही रसिका दुग्गल, श्रेनिक अरोड़ा और राहुल देव की विशेष भूमिकाएं हैं। दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्राइम सदस्य 7 जुलाई से अधूरा को स्ट्रीम कर सकते हैं। प्राईम के सदस्यों के लिए ‘अधूरा’ एक नई पेशकश हैं। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले सदस्यों को बचत, सेवाएं और मनोरंजन की सेवा मिलती है। प्राइम की मेंबरशिप 1499 रुपये प्रति वर्ष में उपलब्ध है।

ADHURA फिल्म का Trailer हुआ रिलीज

‘अधूरा’ का ट्रेलर एक बेहद डरावनी कहानी की झलक दिखाता हैं। ‘अधूरा’ की कहानी ऊटी के एक बोर्डिंग स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती हैं। इस सीरीज की कहानी, साल 2007 और साल 2022 ऐसे दो अलग अलग वक्त मे घटी घटनाओं के साथ आगे बढती जाती हैं। जैसे ही अपराध के बोझ के तले जीनेवाले अधीराज ( इश्वाक सिंह) का सामना परेशान छात्र वेदांत(श्रेणिक अरोरा) से होता है, तभी से डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं। अतीत और वर्तमान के बीच की रेखा धुंधली होने लगती हैं। इससे भयानक राज से पर्दा धीरे-धीरे हटने लगता हैं। इन घटनाओं की वजह से 2007 साल की बैच के छात्रों को उनके अंतर्मन के शैतानों से रुबरू होना पडता हैं। स्कूल मे जिस तरह से घटना घटती जाती हैं, उससे वहां मौजूद हर किसी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती हैं।

फिल्म में क्या है खास?


इस सीरीज के बारे मे बात करते हुए अभिनेता इश्वाक सिंह ने कहा , “अधूरा मे ‘अधीराज’ की भूमिका करना मेरे लिए शानदार अनुभव था। इस सीरीज की स्टोरी मे अलग अलग तरह की भावनाओं को पिरोया गया है, जिससे यह कहानी और दिलचस्प बन जाती है। इस सीरीज मे दर्शक एक ऐसी हॉरर स्टोरी का अनुभव करनेवाले हैं जो सुपरनैचरल दुनिया मे खींच ले जाती है और मानव मन की जटिलताओं को भी उजागर करती है। यह सीरीज देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। “

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने कहा, “एक एक्टर के रूप में, मुझे एक ऐसे व्यक्ति के किरदार को निभाने का मौका मिला, जो पूरी तरह से नियंत्रण में है… लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढती है, उसे एहसास होने लगता है कि कोई भी अपने अंतर्मन के शैतानों से मुक्त नहीं है। इसलिए मैं उत्साहित थी कि सुप्रिया जैसा किरदार मेरे पास आया। एक बोर्डिंग स्कूल में एक छात्र परामर्शदाता के रूप में, सुप्रिया की एक जटिल यात्रा है । इस यात्रा में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसकी वजह से उसे एक भयानक अतीत से जुझना पडता है, यह अतीत ऐसा होता है जिसे वह पीछे छोड़ती नहीं दिख रही है। ‘अधूरा’ मे मानवीय करुणा और उसके भीतर छिपी अज्ञात शक्तियों के बीच के संतुलन की खोज दिखाने का प्रयास किया गया है। एक नए जॉनर मे बनी इस सीरीज के जरीए प्राइम वीडियो पर वापस आकर मै खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस कहानी मे दिखाए गए मानव के विभिन्न स्वभाव के पहलुओं का और भयावहता का आनंद लेंगे।”

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Cabinet: बिहार में शिक्षक बनने के लिए अब बिहारी होना जरूरी नहीं, कैबिनेट ने नियमों में किया बदलाव

अधूरा प्राइम वीडियो के प्राइम डे 2023 लाइन-अप का एक हिस्सा है जिसमें विभिन्न भाषाओं में बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़ और ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जिनमें से कुछ पहले से ही सेवा पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, प्राइम सदस्य बड़ी बचत, शानदार डील, ब्लॉकबस्टर मनोरंजन, शीर्ष ब्रांडों और छोटे और मध्यम व्यवसायों के नए लॉन्च, पात्र वस्तुओं पर मुफ्त एक-दिवसीय डिलीवरी और बहुत कुछ के साथ खुशी की खोज करने के लिए तैयार हो जाईए। प्राइम डे 2023- 15 और 16 जुलाई को है।

ये भी पढ़ें: PM Modi ने पांच राज्यों को दी Vande Bharat Train की सौगात, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानिए हर ट्रेन का रूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026