---Advertisement---

कपल गोल्स! गुलाबी सूट-माथे पर बिंदी लगाकर शादी के बाद निकली Aditi Rao Hydari, एक पल के लिए भी Siddharth ने नहीं छोड़ा साथ

Aditi Rao Hydari: शादी के बाद अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास जिसकी वजह से लाइमलाइट में आ गए कपल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2024 10:53 पूर्वाह्न

Aditi Rao Hydari
Follow Us
---Advertisement---

Aditi Rao Hydari: 16 सितंबर को अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ (Siddharth) के साथ शादी की झलक अचानक से दिखाई तो फैंस की धड़कनें बढ़ गई। वहीं इस सब के बीच एक्ट्रेस को उनके पति सिद्धार्थ के साथ स्पॉट किया गया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों की जोड़ी लोगों के दिल को जीतने के लिए काफी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और अदिति किस तरह अपने एक्सप्रेशन से इस बात को बयां कर गए कि वे कितने खुश हैं

Aditi Rao Hydari और Siddharth पर फैंस ने लुटाया प्यार

एयरपोर्ट से अदिति और सिद्धार्थ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल खूब चर्चा में है जिसमें दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक है और वह जिस तरह कैमरे पर नजर आए वह वाकई कपल गोल्स देने के लिए काफी है। वीडियो को देखने के बाद सो स्वीट और फेवरेट कपल के साथ-साथ दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। उनके साथ ही पर भी लोगों ने प्यार लुटाया है।

Aditi Rao Hydari और Siddharth के लुक में खास

जहां तक इस वीडियो में सिद्धार्थ और अदिति के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने पिंक फ्रॉक सूट को पजामे और फ्लोरल दुपट्टे के साथ कैरी करती हुई नजर आ रही है। खुले बालों में वह काफी खूबसूरत नजर आई तो अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाई नजर आई। दूसरी तरफ सिद्धार्थ की बात करें तो डेनिम लुक को वह अलग अंदाज में फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए।

लगातार चर्चा में बने हैं Aditi Rao Hydari और Siddharth

अदिति और सिद्धार्थ पिछले लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। वहीं कुछ महीने पहले उनकी इंगेजमेंट की खबर सोशल मीडिया पर आई थी और अब जब शादी की खबर वायरल हुई तो लोग हैरान रह गए। हालांकि उनकी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026