---Advertisement---

बधाई हो! सगाई के बाद Aditi Rao Hydari ने चुपचाप की Siddharth के साथ शादी, देखें ड्रीमी फोटोज

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी ने चुपचाप कर ली शादी, सोशल मीडिया पर रोमांटिक कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को देती नजर आई खास तोहफा, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2024 11:59 पूर्वाह्न

Aditi Rao Hydari
Follow Us
---Advertisement---

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ (Siddharth) के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में थी। इस सब के बीच बीते कुछ समय पहले उनकी इंगेजमेंट की खबरें आई थी और अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसे शेयर करते हुए अदिति राव हैदरी ने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। खास दिन पर वह खूबसूरत साड़ी में हुस्न की परी नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि ये तस्वीरें काफी खूबसूरत है और उनके बीच की केमिस्ट्री लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। आइए देखते हैं ड्रीमी फोटोज जो हो रही है वायरल।

Aditi Rao Hydari ने कहीं ये बात

सिद्धार्थ के साथ इन फोटोस को शेयर करते हुए अदिति राव हैदरी ने कैप्शन में लिखा, “तुम मेरे सूरज मेरे चांद और मेरे सारे सितारे हो। अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना हंसी कभी बड़े न होना अनंत प्रेम प्रकाश और जादू के लिए श्रीमती और श्री अदु-सिद्धू के लिए।”

Aditi Rao Hydari के शादी लुक पर फिदा हुआ जमाना

जहां तक इन तस्वीरों की बात करें तो अदिति राव हैदरी ने गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल साड़ी को स्टाइल करती नजर आई है जिसमें उनका रॉयल लुक देखने लायक है। इस सिंपल गोल्डन साड़ी के साथ उन्होंने झुमके, गोल्डन चोकर, नथ और चूड़ियों के साथ बालों में गजरा लगाकर इस लुक को कंप्लीट कर रही है। माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। दूसरी तरफ सिद्धार्थ ने सफेद धोती कुर्ता का स्टाइल किया। उनका वेडिंग लुक काफी सिंपल और स्टाइलिश है जिसमें दोनों मेड फॉर इच अदर नजर आ रहे हैं।

अनन्या सहित इन सेलेब्स ने दी को बधाई

तस्वीरों को देख यह साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस मंदिर में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए सिद्धार्थ की हो गई है। ये फोटोज काफी खूबसूरत है जिसमें दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं अनन्या पांडे ने लिखा बहुत खूबसूरत बधाई हो तो अथिया शेट्टी ने भी बधाई दी। भूमि पेडणेकर सहित संजीदा शेख ने जमकर प्यार लुटाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026