---Advertisement---

Aditi Rao Hydari ने गुपचुप रचाई इस एक्टर संग शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। इस इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर इस यह खबर फिलहाल आग की तरह वायरल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 2:26 अपराह्न

Aditi Rao Hydari
Follow Us
---Advertisement---

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। इस इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर इस यह खबर फिलहाल आग की तरह वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की इस इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी की खबर आने पर फैंस मानो चौंक गए लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहां शादी के बंधन में बंधी अदिति

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आज यानी 27 मार्च मंगलवार को अदिति और सिद्धार्थ ने श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में सात फेरे लिए हैं। वैसे अदिति अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ के साथ लगातार चर्चा में रही थी और दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कपल बहुत जल्द अपनी शादी की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। हालांकि अभी तक कोई भी तस्वीर भी सामने नहीं आई है जिससे यह कहा जाए कि अदिति और सिद्धार्थ अब शादीशुदा कपल हैं।

शादी की अनाउंसमेंट कर सकती अदिति

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि आज शाम तक अदिति राव हैटरी अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ इस शादी की अनाउंसमेंट कर सकती है। हालांकि फैंस उनकी झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ और अदिति को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया और उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार खबरें आती रहती थी। हालांकि कपल ने इस बारे में कभी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। ऐसे में शादी की खबर वाकई चौंकाने वाली है।

ट्रेडिशनल रीति रिवाज से हुई यह शादी

वहीं शादी की खबर जब ऑनलाइन वायरल हुई तो फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। यह भी खबर सामने आ रही है कि दोनों की शादी ट्रेडिशनल रीति रिवाज से हुई है। बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ ने साल 2021 में आई तेलुगू तमिल फिल्म ‘महा समुद्रम’ में साथ नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति राव हैदरी बहुत जल्द वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आने वाली है जिसे लेकर फैंस भी काफी इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026