Aditya Dhar: हाल ही में धुरंधर फिल्म से निर्देशक के तौर पर अपना रुतबा दिखाने वाले आदित्य धर आज यानी 12 मार्च को आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा की दुनिया में उन्होंने अपनी एक ऐसी पहचान बनाई जो दशकों तक याद रखी जा सकती है। इस सब के बीच उनके जन्मदिन के मौके पर हर कदम पर उनका साथ देने वाली पत्नी यामी गौतम ने स्पेशल पोस्ट के जरिए पति को बर्थडे विश करती हुई दिखी है। धुरंधर 2 निर्देशक आदित्य धर का जन्मदिन निश्चित तौर पर उनके फैंस और चाहने वालों के लिए खास है लेकिन इस सबके बीच यामी गौतम ने क्या कहा।
Aditya Dhar के जन्मदिन पर क्या बोली यामी गौतम
View this post on Instagram
आदित्य धर के जन्मदिन के मौके पर यामी गौतम ने दो खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जहां एक में दोनों पहाड़ों में खूबसूरत वादियों में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों जिम में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल है जो इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वे स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं इसके साथ ही कैप्शन में यामी ने लिखा, “काश मेरे लिए तुम क्या हो यह बताने के लिए मेरे पास शब्द होते। मेरे और सिर्फ मेरे आदित्य को हैप्पी बर्थडे लव।” कहा जा रहा है कि यामी गौतम धुरंधर 2 में कैमियो में नजर आ सकती है।
यामी गौतम के पोस्ट पर देखें सारा अर्जुन की प्रतिक्रिया

यामी गौतम के इस इमोशनल बर्थडे पोस्ट को देखने के बाद आदित्य धर की हीरोइन यानी धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन चुप नहीं रही। उन्होंने कमेंट में दिल और एविल आई शेयर करती हुई दिखी। फैंस जन्मदिन की बधाई देने में पीछे नहीं रहे। निश्चित तौर पर फिलहाल धुरंधर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले आदित्य धर बहुत जल्द धुरंधर 2 से धमाल करते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। पहले धुरंधर से कमाई में रिकॉर्ड दर्ज करने वाली इस फिल्म पर नजरे रहने वाली है। जहां एक बार फिर धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल दिखाई देंगे।






