---Advertisement---

Aditya Narayan बीच कॉन्सर्ट कर बैठे फैन के साथ बदसलूकी, वायरल वीडियो देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

Aditya Narayan: बॉलीवुड सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इनका एक वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। दरअसल आदित्य नारायण अपने गुस्से के चलते इस बार सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने सरेआम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2024 5:37 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:12 अपराह्न

Aditya Narayan
Follow Us
---Advertisement---

Aditya Narayan: बॉलीवुड सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इनका एक वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। दरअसल आदित्य नारायण अपने गुस्से के चलते इस बार सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने सरेआम कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह किसी इवेंट का है जिसमें वह अपनी हदें पार करते हुए एक फैन को मारने की कोशिश करते हुए दिखे। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में खास और क्यों है आदित्य यूजर्स के निशाने पर।

Aditya Narayan ने पार कर दी हदें

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस वीकेंड आदित्य छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज इवेंट में गए थे। यहां वह एक फैन पर ही भड़क गए और इस दौरान पहले फैन के हाथ पर तेजी से माइक मारा और फिर फोन छीन कर फेंक दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदित्य नारायण शाहरुख खान की फिल्म डॉन का गाना ‘आज की रात’ गाते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान एक फैन उनका वीडियो बना रहा है।

Aditya Narayan को क्यों आया गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद कहा जा रहा है कि उस फैन की वजह से आदित्य नारायण अपने कॉन्सर्ट पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वह सामने खड़ा होकर उनके परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड कर रहा था। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस शख्स पर आदित्य नारायण भड़के वह उनकी कॉन्सर्ट के दौरान वीडियो बना रहा था और शायद सिंगर को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया।

Aditya Narayan के Viral Video को देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद फैंस नाराज हो गए हैं और जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आदित्य नारायण के साथ समस्या क्या है और इसे घमंड किस चीज का है।” एक यूजर ने कहा, “उनका यह रवैया काफी दुखद है।” गौरतलब है कि यह पहली दफा नहीं है जब आदित्य नारायण गुस्से की वजह से चर्चा में आए हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026