---Advertisement---

क्या Ananya Panday के प्यार में हैं Aditya Roy Kapur, रणबीर कपूर ने ये हिंट देकर किया कन्फर्म!

Aditya Roy Kapur Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे वह नाम है जो फिलहाल एक दूसरे को डेट करने को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया। कभी किसी इवेंट में तो कभी डिनर पर कपल जब कई बार साथ नजर आए तो अटकलों का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2023 4:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aditya Roy Kapur Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे वह नाम है जो फिलहाल एक दूसरे को डेट करने को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया। कभी किसी इवेंट में तो कभी डिनर पर कपल जब कई बार साथ नजर आए तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया और कहा जाने लगा ये डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अब बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने इस बारे में इशारों इशारों में बात किया। लोगों का कहना है कि क्या रणबीर ने आदित्य और अनन्या के रिलेशन को कन्फर्म किया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

यह है पूरा मामला

दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या महाजन के इंटरव्यू में नजर आए थे। इस दौरान ऐश्वर्या ने कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं और वह उन्हें बहुत पसंद करती है इतना कि वह उससे शादी भी करना चाहती है। ऐसे में रणबीर ने आदित्य को कॉल कर दिया और ऐश्वर्या की बात करवाई। फ़ोन रखने के बाद ऐश्वर्या ने रणबीर से पूछा कि क्या आप उन्हें इस बाए भी न्यू इयर पार्टी में बुलाएंगे तो रणबीर ने कहा कि हां वह आएगा क्योंकि वह हर बार आता है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

रणबीर ने इशारों में कहीं ये बात

वहीं आगे रणबीर ने ऐश्वर्या से कहा कि “आदित्य हमेशा आसपास रहता है। मुझे नहीं पता कि वो तुम्हारे आसपास रहना चाहता है या नहीं। मुझे पता है कि वो एक लड़की को पसंद करता है जिसका नाम A लेटर से शुरू होता है।” इसके बाद लोगों का कहना है कि यह कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे ही हैं।

स्टार्स की पाइपलाइन में हैं ये फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी। आदित्य हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ ‘गुमराह’ में नजर आए थे और ‘द नाइट मैनेजर सीजन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। अगर रणबीर की बात करें तो वह जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनीमल’ में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 14, 2026

Khesari Lal Yadav

अप्रैल 14, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 14, 2026