---Advertisement---

Deepika Padukone: Kalki 2898 AD इवेंट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के बाद Ranveer Singh संग स्पॉट हुईं दीपिका, ट्विनिंग करते दिखे दोनों

Kalki 2898 AD इवेंट में में अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के बाद अब Deepika Padukone हबी Ranveer Singh के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुई हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 20, 2024 11:10 पूर्वाह्न | Updated: जून 20, 2024 1:32 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: इन दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने होने वाले पहले बच्चे को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। और अब वह खुलेआम आपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जैसे बीती रात दीपिका को उनकी अपकमिंग फिल्म Kalki 2898 AD के इवेंट में स्पॉट किया गया जहां, वह एक ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस पहने और अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसी तरह आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है दरअसल, एक्ट्रेस को उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के हाथों में हाथ डाले और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया। चलिए इस खबर पर विस्तारपूर्वक बात करते हैं।

रणवीर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Deepika Padukone

हाल में इंटरनेट पर एक विडियो सामने आया है जिसमें, कल्कि 2898 एडी एक्ट्रेस दीपिका अपने हबी रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हर बार की तरह अपनी इस वीडियो में भी एक्ट्रेस अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसी के साथ आपको बता दें, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह रणवीर अपनी प्रेग्नेंट लेडी लव को भीड़ से प्रोटेक्ट और उनकी केयर कर रहे हैं। दोनों अपनी इस वायरल होती वीडियो में कपल गोल देते दिख रहे हैं जिससे हर बार की तरह लोग उनपर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

ब्लैक में ट्विनिंग करते दिखे दोनों

इसी के साथ आपको बता दें, यह बी-टाउन का पहला ऐसा कपल है जिसे सबसे ज्यादा बार ट्विनिंग करते देखा गया है। और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ दरसल, दीपिका और रणवीर ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए ब्लैक आउटफिट को चुना जिसमें, एक्ट्रेस ने ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस, ओवरसाइज जैकेट के साथ व्हाइट स्नीकर्स को कैरी किया। यहीं रणवीर ने भी अपने लुक को डिसेंट रखा और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट को पेयर किया।

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

कल्कि 2898 एडी के धांसू ट्रेलर को रिलीज़ किये जाने के बाद अब हर कोई फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। बता दें प्रभास, कमल हसन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म को 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026