---Advertisement---

हनीमून पर पति को निबटाने के बाद आधी रात रोती-बिलखती Sonam Raghuwanshi की पोल दुकानदार ने खोली, ब्यॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा

Sonam Raghuwanshi : मेघायल हनीमून मनाने गए कपल के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में लड़की के ब्यॉयफ्रेंड को लेकर भी अपडेट सामने आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2025 12:03 अपराह्न

Sonam Raghuwanshi
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Raghuwanshi: पिछले कुछ दिनों से मेघायल में हनीमून मनाने गए Sonam Raghuwanshi और Raja Raghuvanshi के लापता होने का ममाला गर्माया हुआ है। इस बीच लड़के की डेड बॉडी तो कुछ दिन पहले मिल गई थी। लेकिन नई-नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी की तलाश मेघायल पुलिस कर रही थी। इस मामले में नया ट्विस्ट तब आया गया है। दरअसल, लंबी जांच के बाद आज करीब 17 दिन के बाद अचानक से सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंच गई और रात 1 बजे मदद की गुहार लगाई।

क्या हुआ जब आधी रात को Sonam Raghuwanshi दुकानदार के पास पहुंची

रात के करीब एक बजे जब सोनम रघुवंशी बदहवास हालत में एक दुकान पर पहुंची तो वो बहुत ज्यादा रो रही है। उसने दुकानदार से उसके घरवालों को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। हत्या आरोपी महिला ने दुकानदार को बताया कि , सोनम की हालत काफी खराब थी। स्थिति को देखते हुए उसने पुलिस को फोन किया और उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे वाक्य को दुकानदार ने मीडिया के सामने रखा है।

Sonam Killed Raja Raghuvanshi मामले में हुई ब्यॉयफ्रेंड की एंट्री

न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार, Sonam Killed Raja Raghuvanshi Updates में दावा किया गया है कि, सोनम रघुवंशी का अफेयर राज कुशवाह नाम के युवक से चल रहा था। दावा किया जा रहा है कि, सोनम रघुवंशी ने इसका खुलासा खुद किया है। सोनम का कहना है कि, उसने अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। खबरों की मानें तो राज कुशवाह उसी के ऑफिस में काम करता था। इस मामले में विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश नाम के तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेघायल के मुख्यमंत्री का Raja Raghuvanshi Murder पर बड़ा खुलासा

इस मामले पर मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने सार्वजनिक रुप से जानकारी देते हुए लिखा है कि, “राजा हत्याकांड में 7 दिन के अंदर मेघालय पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। तीन हमलावर पकड़े गए, सोनम ने आत्मसमर्पण किया, और एक अन्य की तलाश जारी है।”

वहीं, इस मामले में लड़की के पिता ने मेघायल पुलिस और मुख्यमंत्री को ही झूठा ठहराते हुए CBI की जांच की मांग की है। इंदौर के Raja Raghuvanshi Murder Case ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। इसके साथ ही इस घटना की गुत्थी भी सुलझ गई है। मेघालय पुलिस के डीजीपी ने कहा है कि, Sonam Killed Raja Raghuvanshi केस में चार अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026