---Advertisement---

Khesari Lal का नया Bhojpuri Song ‘बदनाम तहरा से’ को सुन यूजर बोला – ‘ Kajal Raghwani के 10 इंटरव्यू का जवाब 1 गाने से’

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना 'बदनाम तहरा से' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को यूजर्स उनकी पूर्व प्रेमिका काजल राघवानी से जोड़कर देख रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 29, 2024 5:31 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2024 6:39 अपराह्न

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पूर्व प्रेमिका काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के खुलासों भरे इंटरव्यू के कारण खबरों में हैं। भोजुपरी एक्ट्रेस काजल लगातार मीडिया के सामने आ रही हैं और एक्टर-सिंगर खेसारी पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। लेकिन इस बीच खेसारी खामोश हैं। बढ़ते विवाद के बीच खेसारी के लगातार Bhojpuri Sad Song आ रहे हैं। एक्टर का अभी हालहि में “दीवाना बदमाश हो जाई” गाना आया था। अब इसके थोड़े ही दिन बाद उनका दूसरा Sad Song आ गया। इस गाने के बोल ‘बदनाम तहरा से’ हैं। इसे 29 अक्टूबर को Youtube पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद अधिकतर यूजर्स का कहना है खेसारी ये गाना काजल के लिए लेकर आए हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया ‘ Kajal Raghwani के 10 इंटरव्यू का जवाब 1 गाने से’।

बदनाम तहरा से’ Bhojpuri Song हुआ रिलीज

video credit Badnam Entertainment

बदनाम तहरा से ( Badnaam Tahara Se Bhojpuri Sad Song) को
Badnam Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल पर कुछ घंटों पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो में एक्टर के साथ TV एक्ट्रेस और मॉडल अकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) हैं। गाने में खेसारी लाल यादव काफी दुखी दिख रहे हैं। गर्लफ्रेंड के धोखे पर ये पूरा गाना बनाया गया है। इसका म्यूजिक और वीडियो भावुक कर देने वाला है। गाने को अलग-अलग लोकेशन पर फिल्माया गया है। ये गाना इतना अच्छा है कि, कुछ ही घंटों में इस पर 88 हजार लोगों के लाइक आ चुके हैं। वहीं, 15 हजार से ज्यादा लोगों के कमेंट आ चुके हैं।

यूजर्स Kajal Raghwani को कर रहे ट्रोल

ये भोजपुरी गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन अधिकतर यूजर्स काजल राघवानी के लिए इस गाने को बता रहे । एक यूजर लिखता है कि, “किसको किसको लगता है खेसारी भईया कजली को जला रहे है”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “इ गाना काजल राघवानी के खातिर बा हो” । इतना ही नहीं एक यूजर लिखता है कि, “कजली के 10 इंटरव्यू का जवाब खेसारी एक ही गाना से दे दिए।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “डिफेंडर भी है साथ में समझ रहे हो न विनोद।” इस तरह यूजर्स इसे काजल राघवानी से जोड़ रहे हैं।

खेसारी– काजल का विवाद क्या है? (Kheshari Lal Yadav And Kajal Raghwani Controversy)

आपको बता दें, एक समय था जब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी का जलवा था। इन दोनों ने खुलकर अपने प्यार भरे रिश्ते को फैंस के बीच कबूला, लेकिन कुछ समय से कपल के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। खेसारी अपनी पूर्व प्रेमिका पर छोड़ने का आरोप लगाते हैं तो वहीं, काजल राघवानी खेसारी लाल की पत्नी से लेकर पैसे और काम से जुड़े आए दिन खुलासे कर रही हैं। इस विवाद के बीच खेसारी खामोश हैं, लेकिन उनके सेड भोजपुरी गाने आ रहे हैं। यही वजह है कि, खेसारी के “दीवाना बदमाश हो जाई” और “बदनाम तहरा से” गाने को यूजर्स काजल राघवानी से जोड़कर देख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026