---Advertisement---

Vinod khanna की अधूरी ख्वाहिश सुनने के बाद फैंस के दिलों में बढ़ी बेचैनी, नहीं पूरी कर पाए थे अपनी यह इच्छा

Vinod khanna: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। विनोद खन्ना से जुड़ी एक ऐसी ख्वाहिश सामने आई है जिसे वह पूरी नहीं कर पाए। अब उनकी ख्वाहिश का राज सामने आया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सांस्कृतिक धरोहर परिषद के महासचिव ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 8, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vinod khanna: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। विनोद खन्ना से जुड़ी एक ऐसी ख्वाहिश सामने आई है जिसे वह पूरी नहीं कर पाए। अब उनकी ख्वाहिश का राज सामने आया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सांस्कृतिक धरोहर परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्लाह ने साल 2014 में अपनी भारत यात्रा के दौरान विनोद खन्ना से मुलाकात की थी। अपने ऑटोग्राफ में खन्ना ने पेशेवर के लोगों को शुभकामनाएं दी और अपनी इच्छा भी जाहिर की थी।

अधूरी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाए थे विनोद खन्ना

शलीक वहीदुल्लाह ने कहा कि “विनोद खन्ना ने मुझे बताया था कि वह पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने पुश्तैनी घर को देखना चाहते थे, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। इस पुश्तैनी घर में उनके माता-पिता और पूर्वज रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा करने का आग्रह भी किया था। लेकिन उनको इसमें सफलता प्राप्त नहीं हुई।” जाने-माने फिल्म इतिहासकार मोहम्मद इब्राहिम जिया का कहना है कि पेशावर में खन्ना का पुश्तैनी घर अभी भी मौजूद है, जिसको ऑल पाकिस्तान वूमेंस एसोसिएशन द्वारा उपयोग किया जा रहा है।

Also Read: Bigg Boss 16 में शालीन और टीना अपने बच्चों की प्लानिंग करते आए नजर, घर में एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर उठे सवाल

मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में जन्मे थे विनोद खन्ना

बता दें कि विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर के एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ। लेकिन बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई पर आकर रहने लगा। विनोद खन्ना ने अपने करियर में कई बड़ी कामयाब फिल्में प्राप्त की है और इस दौरान कहीं अवॉर्ड भी मिले हैं। विनोद खन्ना नई फिल्मों की शुरुआत में विलेन का किरदार निभाया था । लेकिन इसके बाद वह एक हीरो उभर कर सामने आए थे। फिल्मी दुनिया के साथ-साथ में रियल लाइफ में भी एक हीरो की तरह ही नजर आते थे।

Also Read: BPL 2023: एक बार फिर आग बबूला हुए Shakib Al Hasan, वाइड न देने पर बैट लेकर अंपायर के पास पहुंचे, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026