---Advertisement---

After Marriage First Look: शादी के बाद कियारा ही नहीं इन हसीनाओं के लुक को भी देख फैंस रह गए थे दंग, आप भी करें ट्राई

After Marriage First Look: शादी के दिन दुल्हन लहंगे और ज्वेलरी में काफी खूबसूरत नजर आती हैं लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में दुल्हन बनी कियारा आडवाणी शादी के बाद जब दुल्हन लुक में स्पॉट हुई तो फैंस लगातार तारीफ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 9, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

After Marriage First Look: शादी के दिन दुल्हन लहंगे और ज्वेलरी में काफी खूबसूरत नजर आती हैं लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में दुल्हन बनी कियारा आडवाणी शादी के बाद जब दुल्हन लुक में स्पॉट हुई तो फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं। बहुत सारी लड़कियां शादी के बाद के लुक को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि वो किस तरह से खुद को तैयार करें। ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ही तरह स्टाइल अपनाना चाहती हैं तो हम आपको कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट तक के स्टाइल से रूबरू करवा रहे हैं। ये लुक और स्टाइल शादी के बाद आपके काम आ सकते हैं।

रेड सलवार सूट में कहर ढा रही थी कियारा

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी लाइमलाइट में रही थी। फैंस शादी के लिए बेसब्री से इन्तजार कर रह थे। शादी एक बाद फर्स्ट लुक में तो कियारा ब्लैक जींस टॉप में नजर आईं लेकिन बाद में वह रेड सलवार सूट अवतार में फैंस को चौंका दी। इस दौरान एक्ट्रेस बोल्ड रेड सलवार सूट में नजर आई और उन्होंने दुपट्टे को खास स्टाइल में कैरी करते हुए स्टाइलिश लुक से चार चांद लगा दिया।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

फ्लोरल सिंपल सलवार सूट में नजर आई थी आलिया

शादी के दिन आलिया सिंपल लुक से फैंस को चौंका दी थी। वह शादी एक बाद नॉन ब्राइडल लुक में जब पहली बार स्पॉट हुईं तो वह पिंक फ्लोरल सलवार सूट में स्पॉट हुई। सिंपल सूट में शादी के बाद वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। इस दौरान उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ़ नजर आ रहा था। आप भी इस तरह से खुद को तैयार कर सकती हैं।

कैटरीना को देख फैंस रह गए थे दंग

शादी के बाद जब कैटरीना कैफ पहली बार नजर आई तो वह छा गई। नई नवेली दुल्हन को देखकर फैंस चौंक गए थे। इस दौरान कैटरीना लाइट वेट फैब्रिक पिंक प्रिंटेड सलवार सूट में दिखीं। कैटरीना ने सिंदूर और मंगलसूत्र से इस लुक को खास बनाया था। आप भी इस तरह से खुद को तैयार कर सकती हैं।

गोल्डन सलवार सूट और बनारसी दुपट्टा में खूबसूरत नजर आईं दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को कौन भूल सकता है। दोनों की वेडिंग तस्वीरों ने फैंस के दिलों में खलबली मचा दी। वहीं शादी के बाद जब दीपिका स्पॉट हुईं तो वह गोल्डन सलवार सूट के साथ रेड बनारसी दुपट्टा में खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान सिंदूर और झुमकी ने फैंस को चौंका दिया।

शादी के बाद देसी गर्ल ने इस इस अंदाज में जीता था फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा को शादी के बाद जब पहली बार स्पॉट किया गया तो व ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। इस दौरान वह हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र में छा गईं।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Acidity

जुलाई 4, 2026

Diabetes

जुलाई 3, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14

जुलाई 3, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7

जुलाई 3, 2026

Aamir Khan

जुलाई 3, 2026

Baby Do Die Do Review

जुलाई 3, 2026