---Advertisement---

Alia Bhatt: मेट गाला रेड कार्पेट के बाद Gucci Cruise 2024 में हुस्न का दीदार कराएंगी आलिया, एयरपोर्ट लुक से बटोरी लाइमलाइट

Alia Bhatt मेट गाला रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के बाद Gucci Cruise 2024 में अपने हुस्न का दीदार कराने के लिए निकल पड़ी हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 13, 2024 11:04 पूर्वाह्न | Updated: मई 13, 2024 6:23 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी शानदार एक्टिंग और ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। यहीं हाल में हुए मेट गाला रेड कार्पेट इवेंट में आलिया के साड़ी लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके शानदार लुक को देखते ही देश से लेकर विदेशों तक में उनकी चर्चाएं हो रही थी। और अब मेट गाला के बाद एक्ट्रेस Gucci Cruise 2024 में अपना जलवा दिखाने के लिए निकल पड़ी हैं। चलिए जानते हैं कैसे?

इवेंट के लिए निकली Alia Bhatt

हाल में एक्ट्रेस को मुंबई के एयरपोर्ट पर गुच्ची क्रूज 2024 इवेंट के लिए निकलते हुए स्पॉट किया गया है। यहीं जैसे ही वह इवेंट के लिए निकली कर कोई उनके अपकमिंग लुक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है क्योंकि उनका मेट गाला लुक इतना शानदार था कि, हर कोई अब उनके गुच्ची लुक से उम्मीदे लगाए बैठा है। यहीं आपको बता दें, आलिया गुच्ची की ब्रांड एम्बेसडर बनाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस है जिन्होंने पिछले साल सियोल में हो रहे इवेंट के दौरान भी भारत को रिप्रेजेंट किया था।

गुच्ची लुक में नजर आईं आलिया

यहीं अगर बात की जाए इवेंट के लिए निकली आलिया के लुक की तो, आपको बता दें एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के लिए गुच्ची की टी-शर्ट, डेनिम की वाइड लेग जींस और गुच्ची के बैग्स को कैरी किया जिसमें वह काफी कूल और स्टाइलिश दिख रही थीं।

कब है इवेंट

बताते चलें, गुच्ची क्रूज 2024 इवेंट आज यानी 13 मई 2024 को लंदन के टेट मॉडर्न में आयोजित किया जा रहा है। यहीं आप सब भी इस इवेंट को यूट्यूब और वोग की साईट पर देख सकते हैं।

वर्क फ्रंट

बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो बता दें, अलिया को जल्द उनकी अपकमिंग मधुबाला, लव एंड वॉर, इंशाअल्लाह और तख़्त जैसी कई बड़ी फिल्मों में अपना जलवा दिखाते देखा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026