---Advertisement---

मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद इस फिल्म की शूटिंग में जुटी Janhvi Kapoor, वरुण धवन संग आएंगी नजर

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद Janhvi Kapoor ने वरुण धवन संग आने वाली अपकमिंग मूवी का ऐलान कर दिया था। यहीं अब एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग में भी लग चुकी हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 9, 2024 10:48 पूर्वाह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: हाल में मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को उनकी रीसेंट फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ देखा गया था। मूवी में लोगों को एक्ट्रेस की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई, जिससे हर कोई उनके काम की तारीफें करता-उन्हें सराहता दिखा। यहीं आपको बताब दें एक्ट्रेस अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद एक और शानदार फिल्म की शूटिंग में जुट गई हैं जिसमें, वह वरुण धवन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। चलिए जानते हैं इस खबर की जानकारी हमें कैसे मिली।

Janhvi Kapoor ने इस तरह दी नेक्स्ट फिल्म के शूट की जानकारी

हाल में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की और यह जानकारी दी की वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में जुट गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की जिसपर लिखा हुआ था “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी..टेक 1।” एक्ट्रेस की इस स्टोरी से यह साफ हो रहा है कि, जान्हवी के इस फिल्म की शूटिंग अभी ही शुरू हुई है।

एक बार फिर वरुण धवन संग धूम मचाएंगी एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर को साल 2023 में मशहूर एक्टर वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करते और फिल्म बवाल में धूम मचाते देखा गया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा अच्छी थी, जिससे लोगों ने उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया। यहीं आपको बता दें जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। और बताया जा रहा है कि, इस फिल्म में भी दोनों कपल के तौर पर नजर आएंगे।

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर वरुण धवन की यह फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस साल नहीं बल्कि साल 2025 में रिलीज़ की जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी कंफर्म रिलीज़ डेट पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026