---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14 से निकाले जानें की खबरों के बीच कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करते दिखे Asim Riaz, जानें क्या है सच

Khatron Ke Khiladi 14 से Asim Riaz को बाहर निकाले जानें की खबरों के बाद अब कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसने हर किसी को सोच में डाल दिया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 4, 2024 1:27 अपराह्न

Asim Riaz
Follow Us
---Advertisement---

Asim Riaz: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का आगाज हो चुका है और शो का शूट भी तेज़ी से रोमेनिया में किया जा रही है। बीते कई दिनों से शो अपनी शुरुआत, कंटेस्टेंट और लोकेशन को लेकर खूब चर्चाओं में बना हुआ था। यहीं कल सुबह से एक खबर इंटरनेट की दुनियां में तेज़ी से फैल रही थी कि, Bigg Boss फेम आसिम रियाज़ को शो से एक झगड़े के चलते निकाल दिया है। इसी बीच अब इस खबर से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसने हर किसी को सोच में डाल दिया है।

सामने आईं Asim Riaz की लेटेस्ट तस्वीरें

हाल में खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे कृष्ण श्रॉफ और अदिति शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो के लोकेशन की कुछ रीसेंट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन लेटेस्ट फोटोज में कृष्ण श्रॉफ, अदिति शर्मा और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ आसिम रियाज़ भी नजर आ रहे हैं। जिससे हर किसी के मन में यही सवाल आ रहे हैं कि अगर आसिम को शो से निकाल दिया गया है तो वह सब के साथ आखिर क्या कर रहे हैं।

क्या है माजरा?

अभी तक शो के मेकर्स द्वारा आसिम रियाज़ को शो से निकाले जाने या उनके बने रहने पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया गया है। जिससे इस खबर की पुष्टि करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन, आसिम की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देख यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है शो से आसिम को बाहर न निकाला गया हो या उन्हें लड़ाई के बाद एक और चांस दिया गया हो। हालांकि इस बात का सच तो तब ही सामने आएगा जब शो के एपिसोड्स रिलीज़ किये जाएंगे।

क्यों हुई थी लड़ाई?

यहीं अगर बात की जाए आसिम को शो से बाहर निकाले जाने या उनकी लड़ाई पर तो आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक स्टंट के हारने पर आसिम भड़क उठे और शालीन भनोट से लड़ने लगे। दोनों की इस लड़ाई में अभिषेक कुमार भी कूद गए जिससे मामला और भी ज्यादा बढ़ गया जिसके चलते आसिम को शो से निकाल दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026