---Advertisement---

Airport Look: विंटर वाइब्स देकर Shah Rukh Khan ने बटोर ली लाइमलाइट, अनुष्का के फैशन का भी नहीं है कोई जवाब

Airport Look: शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को अलग-अलग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उनके फैशन सेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिलहाल दोनों अपने एयरपोर्ट लुक से लोगों के बीच लाइम लाइट में आ गए है। कहने में दो राय नहीं है कि फैशन सेंस वाकई काफी खास है और वह विंटर गोल देते हुए दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 17, 2023 12:04 अपराह्न

shah rukh khan anushka sharma
Follow Us
---Advertisement---

Airport Look: बॉलीवुड सितारों के एयरपोर्ट लुक पर लोगों की नजरें होती है। यह बात सच है कि कैमरे की नजर एयरपोर्ट पर आने वाले हर सितारे पर होती है और ऐसे में कुछ सितारे अपने लुक से लोगों के बीच चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में फिलहाल बॉलीवुड के 2 सेलेब्स चर्चा में है जो अपने एयरपोर्ट लुक से सुर्खियों में आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी‘ के प्रमोशन के लिए निकले तो दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों का विंटर लुक वाकई जबरदस्त है। आइए देखते हैं क्या है खास।

शाहरुख के फैशन पर टिकी निगाहें

अपने अलग फैशन सेंस और स्टाइल से हर बार सुर्खियों में रहने वाले शाहरुख खान एक बार फिर फैंस के दिल पर राज कर गए। उनके इस एयरपोर्ट लुक की बात करें तो ब्लैक टीशर्ट, जॉगर्स के साथ मैचिंग ब्लैक हूडीज को स्टाइल कर किंग खान जबरदस्त लुक में नजर आए। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में स्टाइल करते हुए एक हेयर बैंड से इस लुक को कंप्लीट किया। खास तड़का लगाते हुए किंग खान ने ब्लैक सनग्लासेस से फैशन में अलग टच देते हुए दिखे। मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान दुबई के लिए निकले हैं जहां वह डंकी को प्रमोट करते हुए दिखेंगे।

अनुष्का का लुक है जबरदस्त

वहीं अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। वहीं एयरपोर्ट पर जब उन्हें स्पॉट किया गया तो लोगों की नजरे अटक गई क्योंकि एक बार फिर वह अपने फैशन स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई। दिसंबर की ठंड में उन्होंने ब्लैक जैकेट को स्टाइल किया जिसके साथ व्हाइट पैंट्स और स्नीकर्स में वह काफी अलग नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने एक हैंडबैग को कैरी किया। कहने में दोराय नहीं है कि उनका यह फैशन सेंस देखने लायक है।

इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख और अनुष्का

गौरतलब है कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म में एक साथ नजर आए थे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। वहीं अनुष्का शर्मा बायोपिक ‘चड्ढा एक्सप्रेस’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026