---Advertisement---

‘चुप्पी को हल्के में न लें’ Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur रूमर्स से बच्चन परिवार ने झाड़ा पल्ला! जानें Aishwarya Rai संग शादी पर क्या कहा?

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादीशुदा जिंदगी पर चल रही अफवाहों के बीच बच्चन परिवार के करीबी ने किया खुलासा, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट जिसने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, सुनकर फैंस भी रह जाएंगे हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 2:32 अपराह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: आखिरकार बच्चन परिवार की तरफ से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तलाक की उड़ रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि इस चुप्पी को हल्के में ना ले क्योंकि बहुत जल्द परिवार कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई जाएगी। निश्चित तौर पर निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन की डेटिंग रयूमर्स को लेकर बच्चन परिवार के करीबी ने जो कहा है वह लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। इतना तो तय है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा है बच्चन परिवार के करीबी सूत्र ने।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan की शादी की सच्चाई

रिपोर्ट के मुताबिक जूम के साथ इंटरव्यू में बच्चन परिवार के करीबी ने कहा है कि “निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन को लेकर जिस तरह अफवाहें उड़ाई जा रही यह ऐश्वर्या और अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी को नुकसान पहुंचा रही है। ये अफवाहें कहां से शुरू हुई है इस बारे में जरूर सोचना चाहिए। अभिषेक अपनी पत्नी को धोखा देने वाले लोगों में नहीं है जब शादी में पहले से उथल-पुथल मची हुई है तो वह अचानक इस तरह की चीजें क्यों करेंगे जब वह अपनी पत्नी के लिए पूरी तरह से वफादार हैं।”

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan मामले से हटके Nimrat Kaur के लिए कहीं ये बात

इतना ही नहीं करीबी सूत्र का कहना है कि निम्रत कौर ने अब तक इन चीजों से इंकार क्यों नहीं किया इस बात को लेकर हैरत हो रही है। इन अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं है। अभिषेक चुप हैं क्योंकि वह अपनी जिंदगी में फिलहाल बहुत कुछ से जूझ रहे हैं उन्हें इस तरह की कंट्रोवर्सी से दूर रहने की सलाह दी गई है।”

अफवाहों से Bachchan परिवार है खफा

सूत्र ने यह भी कहा है कि “जैसे पिछले दिनों जया जी की मां को मार दिया गया लेकिन परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया. इसका मतलब चुप्पी को हल्के में बिल्कुल भी ना ले क्योंकि परिवार बहुत जल्द कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। इन अफवाहों से खफा है और इसकी तह तक जाने के लिए जांच जारी है।”

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan को लेकर लगातार उड़ रही अफवाहें

अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर बीते कुछ समय से लगातार कोई ना कोई खबर वायरल हो रही है। वहीं इस सब के बीच हद तो तब पार हो गई जब यह कहा गया कि अभिषेक और निम्रत कौर एक दूसरे के करीब आ गए हैं और उन दोनों के बीच अफेयर है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन अफवाहों का दौर लगातार जारी है।वहीं दूसरी तरफ बीते कुछ दिन पहले जया बच्चन की मां की मौत की खबर भी सुर्खियों में रही थी लेकिन बाद में यह पता चला कि इस खबर में भी कोई सच्चाई नहीं है। निश्चित तौर पर बच्चन परिवार के लिए यह मुश्किल समय है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026