---Advertisement---

शादी की 17वीं एनिवर्सरी पर Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan ने दिखाई खास तस्वीर, बेटी आराध्या संग पोज देते आए नजर

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने फैंस को अपनी एनिवर्सरी के मौके पर खास तोहफा देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2024 12:40 अपराह्न

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: डिमांडिंग कपल की बात करें तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का नाम टॉप पर शुमार है। यह बात सच है ऐश्वर्या सोशल मीडिया ज्यादा एक्टिव नहीं रहती है लेकिन कभी कभार अपने पति और बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती है। ऐसे में 20 अप्रैल को ऐश्वर्या और अभिषेक शादी ने शादी के सालगिरह के मौके पर उन्होंने एक खास तस्वीर है जो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या अभिषेक और आराध्या के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है और लोगों की निगाहें बच्चन प्रिंसेस पर अटक गई है।

तस्वीर देख फैंस हो गए फिदा

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपने प्रोफाइल से शेयर कर कैप्शन में दिल इमोजी भी लगाई है। तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या के साथ पोज़ देते हुए दिखे वहीं लोगों की निगाहें आराध्या की प्यारी मुस्कुराहट पर अटक गई है। लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां ऐश्वर्या सेल्फी ले रही है वहीं उनका मिडल पार्ट स्ट्रेट हेयर स्टाइल और रेड लिपस्टिक हमेशा की तरह एवरग्रीन है। आराध्या के ट्रांसफॉर्मेशन और स्माइल देख लोग अपना दिल हार बैठे।

माता-पिता के साथ आराध्या की बॉन्डिंग है खास

तस्वीर में आराध्या और उनके माता-पिता के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी अपनी बेटी और पत्नी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। एनिवर्सरी पर इस तरह फैमिली तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या और अभिषेक फैमिली गोल देते दिखे। उन्होंने इस खास दिन को काफी प्राइवेट तरीके से सेलिब्रेट किया है और इस दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

17 साल से शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं ऐश्वर्या और अभिषेक

20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या और अभिषेक की रस्मोंरिवाज के साथ शादी हुई थी और फिलहाल कपल अपनी बेटी के साथ शादीशुदा जिंदगी को बिता रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी दोनों काफी एक्टिव है और अक्सर उन्हें इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026