---Advertisement---

Aishwarya Rai Bachchan और अभिषेक बच्चन की शादी को हो गए 19 साल फिर भी सलमान खान को नहीं भूले फैंस, एनिवर्सरी पोस्ट पर आई मीम्स की बाढ़

Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक बच्चन के साथ वेडिंग एनिवर्सरी को एक्ट्रेस सेलिब्रेट करते हुए दिखी और इस दौरान उनकी बेटी भी नजर आई। सोशल मीडिया पर तस्वीर देखने के बाद यूजर्स सलमान खान को टैग करने लगे हैं। आइए जानते हैं डीटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 10:53 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 21, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Aishwarya Rai Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Bachchan: शादी को 19 साल हो चुके हैं और न जाने कितनी बार मीडिया में उनके अलग होने की अफवाहें उड़ी लेकिन हर बार अपने अंदाज में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस सबके बीच 19वीं सालगिरह के मौके पर खूबसूरत झलकियां शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने यह बता दिया कि उनका रिश्ता कितना खूबसूरत है। ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आई। फोटोज को देखने के बाद यूजर्स एक बार फिर मजे लेते हुए दिखे हैं और सलमान खान को याद करते नजर आए।

Aishwarya Rai Bachchan पति और बेटी के साथ इस तरह करती दिखी सेलिब्रेट

जहां तक ऐश्वर्या राय बच्चन की वेडिंग एनिवर्सरी पोस्ट की बात करें तो उन्होंने सिर्फ पिंक हार्ट इमोजी के साथ इसे शेयर किया है। जहां वह अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही है। तीनों की खूबसूरत तस्वीर निश्चित तौर पर हैप्पी फैमिली को दिखाने के लिए काफी है जहां हर किसी के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। वहीं ऐश्वर्या राय के हाथ में गुलदस्ता नजर आ रहा है। फोटोज ने कुछ ही देर में सनसनी मचा दी। किसी भी खास मौके पर एक्ट्रेस सेलिब्रेट करना नहीं भूलती है।

क्यों सलमान खान को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन की फिरकी ले रहे फैंस

वहीं इस सबके बीच फोटो को देखने के बाद जहां ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के फैंस क्रेजी हो गए हैं और उनके रिश्ते की सलामती और खूबसूरती की दुआ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सलमान खान को लेकर ट्रोल करने लगे। मीम्स की बाढ़ आ गई और यूजर्स पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी समय में ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था और वे दोनों काफी करीबी बॉन्ड शेयर करते थे। उनका रिश्ता जब टूटा तो फैंस आज भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कहा जाता है की दोनों एक दूसरे से किसी समय पर बेइंतहा मोहब्बत करते थे।

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 19 साल हो चुके हैं। दोनों के बीच कई दफा आपकी अनबन की खबरें आई लेकिन हर बार हेटर्स को तगड़ा झटका लगा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Elvish Yadav

जुलाई 24, 2026

Rakhi Sawant

जुलाई 24, 2026

Chennai Love Story Movie Review

जुलाई 24, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 24, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 7

जुलाई 24, 2026