---Advertisement---

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: नेट वर्थ में नामी स्टार्स ही नहीं पति Abhishek Bachchan को भी ‘कजरा रे गर्ल’ देती हैं मात, कमाई जान यकीन नहीं करेंगे आप

ऐश्वर्या कमाई के मामले में ना सिर्फ बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों को मात देती है बल्कि अपने पति अभिषेक बच्चन से भी ज्यादा कमाई करती है। यही वजह है कि उनकी नेट वर्थ जानने के बाद शायद आपके होश हो जाए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2024 11:20 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 1, 2024 1:35 अपराह्न

Aishwarya Rai Bachchan Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: अगर बॉलीवुड की रईस एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर जो शुमार है वह है ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)। उनकी कमाई अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से काफी ज्यादा है और यह उनकी स्टारडम को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है लेकिन क्या आप जानते हैं की कमाई के मामले में और नेट वर्थ की बात करें तो ऐश्वर्या अभिषेक से कई गुना ज्यादा आगे है। आइए जानते हैं Aishwarya Rai Bachchan के जन्मदिन के मौके पर उनकी नेटवर्क और वह अपने पति से कितनी ज्यादा करती है कमाई।

Aishwarya Rai Bachchan Birthday पर जानिए पति Abhishek Bachchan से कितनी रईस है एक्ट्रेस

अगर ऐश्वर्या राय की बात कर रहे हैं तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टोटल नेट वर्थ 800 करोड रुपए माना जा रहा है। वहीं इसके अलावा उन्होंने कई इन्वेस्टमेंट की है जो करोड़ों में है और निश्चित तौर पर आगे चलकर उनकी संपति बढ़ाने के लिए काफी है और इससे उन्हें कई गुना ज्यादा फायदा होने वाला है।

इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 280 करोड रुपए है जो निश्चित तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन से काफी कम है। ऐसे में कुल संपत्ति के मामले में ऐश्वर्या अभिषेक से तीन गुना ज्यादा की मालकिन है।

Abhishek Bachchan से ज्यादा है Aishwarya Rai का ब्रांड वेल्यू

ब्रांड इन्वेस्टमेंट के मामले में भी ऐश्वर्या अभिषेक से काफी आगे है। जहां ऐश्वर्या एक ब्रांड के लिए 6 से 7 करोड रुपए चार्ज करती हैं और उनके ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है तो दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन एक ब्रांड को इंटरेस्ट करने के लिए एक से 5 करोड रुपए लेते हैं ऐसे में यहां भी ऐश्वर्या आगे है।

Aishwarya Rai Bachchan Birthday पर देखें ऐश्वर्या- Abhishek Bachchan की फिल्म की फीस

ऐश्वर्या राय की बात करें तो वह अपनी एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड रुपए चार्ज करती हैं। वही यह भी कहा जाता है कि पोनियन सेल्विन के लिए उन्हें 15 करोड रुपए दिए गए थे। दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन फिल्म के लिए 5 करोड रुपए लेते हैं।

क्या ये है Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के बीच मतभेद की वजह

अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी से ज्यादा फेमस नहीं हो पाए और उन्हें वह स्टारडम नहीं मिली जो ऐश्वर्या को मिली है। वहीं नेट वर्थ के मामले में भी वह अभिषेक से कई गुना ज्यादा है तो ऐसे में Reddit पर इस बात को लेकर सवाल उठाया गया था कि क्या यह दोनों के अलग होने की अफवाहों को हवा दे रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026