---Advertisement---

फिर अभिषेक के बिना आराध्या संग ऑल ब्लैक लुक में दिखीं Aishwarya Rai, यूजर्स बोले- ‘पक्का ये तलाक ले…’

Aishwarya Rai: आराध्या बच्चन के साथ नजर आई ऐश्वर्या राय, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, छा गई मां बेटी की यह जोड़ी, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 11:42 पूर्वाह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच खटपट की खबरें लगातार सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन न्यूयॉर्क से उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया और इस दौरान वह अपनी बेटी के साथ नजर आई। वीडियो देखने के बाद फैंस हैरान रह गए क्योंकि लोगों की नजरें ऐश्वर्या के साथ आराध्या बच्चन पर भी अटक गई। मां बेटी की जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और दोनों एक दूसरे के साथ जिस तरह से कंफर्टेबल है वह तारीफ के लायक है।

लुक से लेकर स्टाइल तक है खास

वीडियो में आप देख सकते हैं कि Aishwarya Rai ओवरसाइज ब्लैक जैकेट को स्टाइल कर रही है और इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में उनकी खूबसूरती तारीफ के काबिल है। वहीं दूसरी तरफ आराध्या बच्चन लैवेंडर कलर टॉप को ब्लैक पेंट के साथ पेयर करती नजर आई और वह हेयर बैंड से अपने हेयर स्टाइल को कंप्लीट कर रही है। मां बेटी की है जोड़ी खूबसूरती और स्टाइल के मामले में टॉप पर है और यही वजह है इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो देख क्या कह रहे यूजर्स

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा ये लोग न्यूयॉर्क से वापस लौटे हैं तो दूसरे ने कहा आराध्या बच्चन भी गई थी। एक यूजर का कहना है अभिषेक बच्चन से अलग होने के बाद ऐश्वर्या अपनी जिंदगी जी रही है तो दूसरे ने कहा मां बेटी की जोड़ी वाकई कमाल की है तो एक ने कहा एवरग्रीन ब्यूटी। एक यूजर का कहना है अभिषेक के साथ नहीं जाते ये तो दूसरे ने कहा पक्का ये तलाक ले रहे हैं।

खटपट की खबरें चर्चा में

गौरतलब है कि लंबे समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की अलग होने की खबरें लगातार चर्चा में है लेकिन इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि वे एक साथ नहीं रह रहे हैं। हालांकि किसी समय में ऐश्वर्या और अभिषेक डिमांडिंग और पॉपुलर कपल की लिस्ट में रह चुके हैं इसलिए उन्हें अलग देखने की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026