Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय को पूरी दुनिया जानती है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फोलोविंग है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय फैंस के बीच अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं और उन्हें आए दिन बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि आराध्या और ऐश्वर्या एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो को देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऑल ब्लैक लुक में ऐश्वर्या काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं लेकिन यूजर्स का जिसने ध्यान खींचा वह है आराध्या बच्चन। उनका कहना है कि आराध्या पढ़ाई नहीं करती हैं क्योंकि उन्हें अक्सर उनकी मां के साथ इवेंट और पार्टी में स्पॉट किया जाता है।
आराध्या संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Aishwarya Rai, आखिर क्यों चर्चा में है यह वीडियो?
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या और आराध्या की बॉन्डिंग को देखना लोग खूब पसंद भी करते हैं। इस बीच उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें बेटी और मां साथ में फैंस को इंप्रेस करने के लिए आ गई हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हमेशा की तरह आराध्या काफी क्यूट नजर आ रही हैं वही वह अपनी मां ऐश्वर्या के हाथों में हाथ डाली हुई दिख रही हैं।
By: Anjali Wala
Published: अप्रैल 23, 2023 8:30 अपराह्न

---Advertisement---





