---Advertisement---

Akhil Mishra: ‘थ्री इडियट्स के लाइब्रेरियन’ की हादसे में हुई मौत, इन फिल्मों से हमेशा रखें जाएंगे याद

Akhil Mishra: आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में लाइब्रेरियन का किरदार निभा कर चर्चा में आए अखिल मिश्रा अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। कहा जा रहा है कि गिरने की वजह से अखिलेश मिश्रा अब नहीं रहे। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी हैरान है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 2:35 अपराह्न

Akhil Mishra
Follow Us
---Advertisement---

Akhil Mishra: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान3 इडियट्स‘ से अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस बीच फिल्म को चाहने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि आमिर के साथ काम करने वाले एक्टर अखिल मिश्रा का अचानक निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसके बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म में उन्होंने लाइब्रेरियन का किरदार निभाया था। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर किचन में कम कर रहे थे तभी वह फिसल कर गिर गए और हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

सदमे में हैं एक्टर की पत्नी

बता दें कि अखिल के परिवार में उनकी पत्नी सुजैन बर्नर्ट है जो उनकी मौत से सदमे में है। गौरतलब है कि वह एक जर्मन एक्ट्रेस है और जिस समय उनके पति ने इस दुनिया को अलविदा कहा वह हैदराबाद में थी। निश्चित तौर पर पति की मौत के बाद एक्ट्रेस सदमे में हैं और यह उनके लिए सदमे से कम नहीं है। इस खबर को मिलने के बाद वह शूटिंग छोड़कर हैदराबाद से वापस आई। दोनों साथ में फिल्मों और टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं।

इंडस्ट्री में इन फिल्मों से बनाई पहचान

वहीं अखिल मिश्रा भी बॉलीवुड के चर्चित नाम में से एक है। उन्होंने डॉन, ‘वेल डन अब्बा’, ‘हजारों ख्वाहिश’ जैसी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ‘थ्री इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभा कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचानी बनाई है जिससे वह हमेशा याद रखे जाएंगे। उनकी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल एक्टर की बॉडी को पोस्टपार्टम के लिए भेजा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026