---Advertisement---

Akshara Singh के इवेंट में फैंस ने क्यों किया हंगामा, बवाल देख स्टेज छोड़कर भागने पर हुई मजबूर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अक्षरा सिंह एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची लेकिन इस दौरान जमकर बवाल कटा और फैंस के बीच खूब हंगामा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के फैंस दो गुट में बट गए और गणेश उत्सव के मौके पर एक्ट्रेस की बेबाकी मुसीबत बनी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 5:42 अपराह्न

akshara singh
Follow Us
---Advertisement---

Akshara Singh: बॉलीवुड की खूबसूरत और डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अक्षरा सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस अपने फैंस को इंप्रेस करना खूब जानती हैं और लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं कभी-कभी स्टारडम भी पॉपुलर स्टार्स पर भारी पर जाता है और हाल ही में ऐसा कुछ अक्षरा सिंह के साथ हुआ। दरअसल एक गणेश चतुर्थी इवेंट में शिरकत करने वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंची लेकिन इस दौरान जमकर बवाल हुआ। फैंस आपस में ही भिड़ गए। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

सुरक्षा होने के बावजूद हंगामे को रोका नहीं गया

दरअसल गणेश उत्सव इवेंट के मौके पर अक्षरा सिंह पहुंची थी और इस दौरान वहां पॉपुलर रैपर हनी सिंह भी मौजूद थे। वहीं फैंस की फरमाइश पर अक्षरा ने दो गाने गाए लेकिन तीसरे गाने सुनने से पहले ही आपस में फैंस बंट गए और जमकर बवाल काटने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि पवित्र उत्सव पर इस तरह का गाना वाकई अपमान करने वाली बात है। दरअसल एक्ट्रेस भोजपुरी गाने से इस इवेंट में तड़का लगाती हुई नजर आई थी। सुरक्षा होने के बावजूद हंगामे को रोका नहीं गया और इसमें कई लोगों को चोटे भी आई हैं।

आपस में हुई फैंस की अनबन

हनी सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर अक्षरा ने लिखा, “एक सच्चा कलाकार और उससे भी ज्यादा एक अच्छा इंसान। खूबसूरत समय साथ बिताने के लिए धन्यवाद हनी सिंह।” वही इस इवेंट की बात करें तो लोग जमकर कुर्सियां इधर-उधर फेंकने लगे और बवाल को देखकर मजबूरी में अक्षरा सिंह को स्टेज से उतरना पड़ा और सोशल मीडिया पर यह खबर काफी चर्चा में है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग उन पर भारी पड़ गई और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों को उनका अंदाज पसंद नहीं आया और इस तरह गणेश उत्सव के मौके पर भोजपुरी गाने की वजह से इवेंट में हंगामा हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026