---Advertisement---

Akshara Singh New Song: पंजाबी गाने Defender से आग लगाने आई भोजपुरी क्वीन, देख लोग दिल हारने पर हुए मजबूर

Akshara Singh New Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनकी एक्टिंग और खूबसूरती से वह लोगों के बीच हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस सबके बीच वह अब पंजाबी इंडस्ट्री में भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2024 6:10 अपराह्न

Akshara Singh New Song
Follow Us
---Advertisement---

Akshara Singh New Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनकी एक्टिंग और खूबसूरती से वह लोगों के बीच हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस सबके बीच वह अब पंजाबी इंडस्ट्री में भी तहलका मचाने के लिए तैयार हो गई हैं। उनका गाना ‘डिफेंडर’ आज ही रिलीज किया गया है जो पंजाबी सॉन्ग है और इसमें अक्षरा का अंदाज देखने लायक है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनका जबरदस्त डांस और एक्टिंग सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

अलग-अलग लुक से अक्षरा सिंह ने गाने को बनाया खास

5 मिनट 54 सेकंड के इस वीडियो में अक्षरा सिंह अलग-अलग अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। कभी इंडियन स्टाइल में तो कभी वेस्टर्न स्टाइल में अक्षरा लोगों को दीवाना बना रही है। फैंस की निगाहें अटक गई। यह बात सच है कि भोजपुरी गानों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह का यह पंजाबी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे दिल थामने पर मजबूर है। लोग अक्षरा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं इस गाने में अक्षरा की लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें वह अपने पुलिस ऑफिसर आशिक के प्यार में है।

गाने को फैंस कर रहे हैं खूब पसंद

‘डिफेंडर’ गाने की बात करें तो एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लोक में उनका अंदाज काफी खास है और वह इस गाने में मनकीरत औलख और रेणुका पंवार के साथ अपनी आवाज दी है। लिरिक्स रईस के हैं। Ishtar Punjabi यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 18000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि अक्षरा सिंह का यह अलग अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है फैंस दीवाने हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026