---Advertisement---

’24 में से 1 घंटे शरीर को दो वरना मरोगे…’ फिटनेस पर Akshay Kumar ने कहीं थी ये बात, ‘हैवान’ एक्टर ने फैंस को किया इस तरह मोटिवेट

Akshay Kumar: 58 साल की उम्र में भी आखिर एक्टर किस तरह से खुद को फिट रखते हैं और क्या है उनके लिए सीक्रेट। आइए जानते हैं इस बारे में बात करते हुए क्यों शरीर को 1 घंटे देने की बात की थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 9, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जो फिटनेस को अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं और उनका लाइफस्टाइल फैंस के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं होता है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का नाम शुमार है जो 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा ही एक्टर सुर्खियों में रहे हैं और बहुत जल्द वह हैवान फिल्म में नजर आने वाले हैं। क्या आपको पता है कि एक दफा एक्टर ने यह कहा था कि अगर आप 24 घंटे में से एक घंटा अपने शरीर के लिए नहीं निकाल रहे हैं तो इससे अच्छा आप मर जाओ।

अक्षय कुमार के लिए क्या है शरीर को 1 घंटा देने का मतलब

अक्षय कुमार की फिटनेस को देखकर लोग हमेशा बातें बनाते हैं लेकिन इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। खुद अक्षय कुमार ने इस बारे में कई दफा खुलासा किया है। जल्दी खाना खाने से लेकर एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल में तवज्जो देना उनके फिटनेस में सीक्रेट है। जहां एक बार अक्षय कुमार ने कहा था कि 24 घंटे में से अपने शरीर को एक घंटा अगर आप नहीं दे रहे हैं तो इससे अच्छा मर जाओ। इस 1 घंटे में आप चाहे तो कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं

किन एक्सरसाइज को Akshay Kumar ने बताया हेल्दी

इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि कोई भी एक्सरसाइज चल सकता है जो आपको पसंद हो चाहे वह जिम हो या फिर रनिंग करना हो, साइकलिंग हो या फिर योग हो। जुंबा क्रॉसफिट या फिर कोई भी एक्सरसाइज आप कर सकते हैं नहीं तो कम से कम वॉक तो जरूर कर लो। एक्टर ने कहा कि कुछ भी कर लो लेकिन करो। अगर कुछ नहीं करोगे तो मरोगे। एक्टर ने इस दौरान कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है फोकस रहना और रुटिन को फॉलो करना।

क्या है डिनर और सोने को लेकर हेल्दी रुटिन

अगर इससे हटकर अक्षय कुमार के लाइफस्टाइल की बात करें तो वह जल्दी से जल्दी सोना और जल्दी उठना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह 9:30 बजे तक सो जाते थे और सुबह 4:30 के आसपास उठ जाते हैं। 8 घंटे की नींद लेना जरूरी मानते हैं। खान पान की बात करें तो घर का सिंपल खाना और रात को डिनर 6:30 से पहले करते हैं। इसके अलावा वह एक दिन व्रत भी रखते हैं।

 

जाहिर तौर पर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर एक्टर सुर्खियों में बने रहते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026