---Advertisement---

हंसाने के बाद क्या Akshay Kumar का खूंखार, बेरहम और साइको किलर लुक फैंस को करेगा इंप्रेस? जानें ‘हैवान’ फिल्म की 3 सबसे बड़ी बातें

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सिबतंर 2026 को रिलीज हो रही है। इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। क्योंकि इसमें अक्षय कुमार एक खूंखार सनकी किलर की भूमिका में हैं। यहां जानें हैवान से जुड़ी हुई खास बातें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 8, 2026 11:47 पूर्वाह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’  11 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है।  ये एक सनकी किलर की कहानी है। जिसमें अक्षय कुमार का खौफनाक अवतार देखने को मिलने वाला है। वहीं, सैफ हीरो के रोल में होंगे।अक्षय कुमार के करियर की ये बेहद हटकर फिल्म होने वाली है। क्योंकि 2026 में उन्होंने भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल की कॉमेडी से जमकर ऑडियंस और फैंस को हंसाया है। ये दोनों ही फिल्म हिट रही हैं। लेकिन अब वो हैवान के जरिए एक विलेन के जरिए खौंफ फैलाते दिखेंगे। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया है।  आपको बता दें,  सैफ और अक्षय कुमार 18 साल बाद  एक साथ वापसी कर रहे हैं।

Akshay Kumar ने  साइकोपैथ विलेन बनने के लिए की खूब मेहनत

हैवान फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार का क्रूर साइकोपैथ विलेन अवतार में हैं। इस किरदार के लिए अक्षय कुमार ने काफी मेहनत की है। खबरों की मानें तो उन्होंने इस किरदार की मानसिकता और हाव-भाव को असलियत के करीब रखने के लिए उन्होंने पुलिस बल में मौजूद अपने दोस्तों से बात की और असली अपराधियों के व्यवहार को समझा, तभी वो इसे कर पाए।

बिना आंखों के सैफ अली खान देंगे अक्षय कुमार को टक्कर

इस फिल्म में सैफ अली खान का ‘ब्लाइंड’ मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट किरदार काफी हटकर रहने वाला है। वो बिना आंखों के खूंखार विलेन अक्षय कुमार से लड़ते दिखेंगे। वो सिर्फ आवाज के दम पर एक सनकी किलर को टक्कर देंगे। मूवी में इसे देखना बेहद दिलचस्प होगा।

पहली  बार कॉमेडी से हटकर कुछ अलग ला रही अक्षय कुमार और प्रियदर्शन  की जोड़ी

आपको बता दें, अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी कॉमेडी फिल्मों के लिए जानी जाती है। दोनों ने साथ में ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘भूत बंगला’ जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्में दी हैं। लेकिन पहली बार ये जोड़ी क्राइम थ्रिलर मूवी लेकर आ रही है। जिसके कारण फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026